Get App

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास YEIDA प्लॉट खरीदने का मौका, लो इनकम में 40 sqm का भी ऑप्शन! स्कीम की पूरी डिटेल, कीमत जानिए

YEIDA Housing Scheme: यदि आप दिल्ली-एनसीआर में अपने सपनों का घर बनाने या भविष्य के लिहाज से एक शानदार रियल एस्टेट निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) आगामी अक्टूबर में नवरात्रि त्योहार के शुभ अवसर पर जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो नई आवासीय प्लॉट योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 10:02 AM
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास YEIDA प्लॉट खरीदने का मौका, लो इनकम में 40 sqm का भी ऑप्शन! स्कीम की पूरी डिटेल, कीमत जानिए
YEIDA Housing Scheme: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास नवरात्रि के दौरान दो नई प्लॉट योजनाएं लॉन्च होंगी

YEIDA Housing Scheme: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) एक बार फिर नोएडा एयरपोर्ट के पास घर या प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी आवासीय योजना लाने की तैयारी में है। प्राधिकरण आगामी नवरात्रि (अक्टूबर) के दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पास दो नई आवासीय प्लॉट योजनाएं लॉन्च करेगा। इन योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (LIG) को भी प्लॉट उपलब्ध कराना है।

दो कैटेगरी में आएगी योजना

YEIDA के अनुसार नई योजना दो कैटेगरी में होगी। पहली योजना आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए होगी, जिसमें 40 वर्गमीटर के प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि दूसरी योजना सामान्य कैटेगरी के आवेदकों के लिए होगी, जिसमें 162 वर्गमीटर से 300 वर्गमीटर तक के प्लॉट शामिल होंगे। हालांकि, प्राधिकरण ने अभी प्लॉटों की कुल संख्या और आवेदन की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

पहले से प्लॉट पाने वालों के लिए बड़ा नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें