Public Holiday: महाराष्ट्र सरकार ने 2026 की छुट्टियों की लिस्ट की जारी, साल में 24 दिन रहेगा पब्लिक हॉलिडे
Public Holiday in year 2026: महाराष्ट्र सरकार ने साल 2026 के लिए राज्य में लागू होने वाली पब्लिक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। सरकार की जारी लिस्ट में पूरे राज्य के लिए 24 पब्लिक छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा बैंकों के लिए अलग से स्पेशल छुट्टी भी तय की गई हैं
Public Holiday in year 2026: महाराष्ट्र सरकार ने साल 2026 के लिए राज्य में लागू होने वाली पब्लिक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है।
Public Holiday in year 2026: महाराष्ट्र सरकार ने साल 2026 के लिए राज्य में लागू होने वाली पब्लिक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। ये छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत घोषित की गई हैं। इस लिस्ट के अनुसार राज्य भर में सरकारी ऑफिस, संस्थान, स्कूल और कॉलेज आदि में यह छुट्टियां लागू मानी जाएगी। सरकार की जारी लिस्ट में पूरे राज्य के लिए 24 पब्लिक छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा बैंकों के लिए अलग से स्पेशल छुट्टी भी तय की गई हैं।
2026 की पब्लिक हॉलिडे
साल की शुरुआत 26 जनवरी 2026 सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी से होगी। इसके बाद रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि और गुरुवार 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का अवकाश रहेगा। मार्च महीने में होली, गुड़ी पड़वा, रमजान-ईद (ईद-उल-फित्र), राम नवमी और महावीर जयंती जैसी कई छुट्टियां रहेंगी। अप्रैल में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती की छुट्टी घोषित की गई है। मई में 1 मई को महाराष्ट्र दिन और बुद्ध पूर्णिमा एक ही दिन पड़ रहे हैं, जबकि 28 मई को बकरी ईद यानी ईद-उल-जुहा की छुट्टी रहेगी।
स्वतंत्रता दिवस और त्योहारों की छुट्टियां
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस और पारसी न्यू ईयर दोनों शनिवार को पड़ेंगे। सोमवार 14 सितंबर में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। नवंबर में दिवाली से जुड़ी दो छुट्टियां शामिल हैं। 8 नवंबर को दिवाली अमावस्या यानी लक्ष्मी पूजन और 10 नवंबर को बली प्रतिपदा की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और शुक्रवार 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।
बैंकों और सरकारी दफ्तरों के लिए अलग छुट्टियां
बैंकों के लिए 1 अप्रैल 2026 बुधवार को सालाना फाइनेंशियल क्लोजिंग के लिए छुट्टी दी गई है। यह छुट्टी सिर्फ बैंकों पर लागू होगी, सरकारी दफ्तरों पर नहीं। वहीं, राज्य सरकार और लोकल निकाय के लिए बुधवार 11 नवंबर 2026 को भाईदूज की एक्स्ट्रा छुट्टी रहेगी।
महाराष्ट्र सरकार की छुट्टियों की लिस्ट – साल 2026
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी 2026 (सोमवार)
महाशिवरात्रि – 15 फरवरी 2026 (रविवार)
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती – 19 फरवरी 2026 (गुरुवार)
होली (दूसरा दिन) – 3 मार्च 2026 (मंगलवार)
गुड़ी पड़वा – 19 मार्च 2026 (गुरुवार)
रमज़ान-ईद (ईद-उल-फित्र) – 21 मार्च 2026 (शनिवार)
राम नवमी – 26 मार्च 2026 (गुरुवार)
महावीर जन्मकल्याणक – 31 मार्च 2026 (मंगलवार)
गुड फ्राइडे – 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार)