Public Holiday in year 2026: महाराष्ट्र सरकार ने साल 2026 के लिए राज्य में लागू होने वाली पब्लिक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। ये छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत घोषित की गई हैं। इस लिस्ट के अनुसार राज्य भर में सरकारी ऑफिस, संस्थान, स्कूल और कॉलेज आदि में यह छुट्टियां लागू मानी जाएगी। सरकार की जारी लिस्ट में पूरे राज्य के लिए 24 पब्लिक छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा बैंकों के लिए अलग से स्पेशल छुट्टी भी तय की गई हैं।
