क्या आपका है PPF अकाउंट? 5 अप्रैल से पहले कर दें निवेश, वरना हर साल होगा रिटर्न का नुकसान

अगर आपने अभी तक PPF अकाउंट नहीं खोला है या हर साल निवेश करते हैं, तो ध्यान रखें कि 1 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच पैसा जमा करना सबसे फायदेमंद होता है। यहां जानिये कैसे

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 6:33 PM
Story continues below Advertisement
PPF: पब्लिक प्रोविडेंट फंड लंबे पीरियड के लिए निवेश के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।

PPF: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) लंबे पीरियड के लिए निवेश के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि पीपीएफ में अच्छा ब्याज और टैक्स दोनों पर छूट मिलती है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए PPF पर 7.1% ब्याज मिल रहा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पीपीएफ निवेश का समय आपके रिटर्न पर बड़ा असर डालता है। अगर आपने अभी तक PPF अकाउंट नहीं खोला है या हर साल निवेश करते हैं, तो ध्यान रखें कि 1 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच पैसा जमा करना सबसे फायदेमंद होता है। यहां जानिये कैसे?

कैसे होता है ब्याज का हिसाब?

PPF में ब्याज हर महीने की 5 तारीख और महीने के आखिरी दिन के बीच के सबसे कम बैलेंस पर तय होता है। यानी अगर आप 5 अप्रैल तक पैसा जमा कर देते हैं, तो आपका पूरा पैसा अप्रैल से ही ब्याज कमाना शुरू कर देता है।

लेकिन अगर आप 6 अप्रैल या उसके बाद पैसा जमा करते हैं, तो उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा और आपका पैसा अगले महीने से ही ब्याज कमाना शुरू करेगा। इसका मतलब है कि हर साल आप एक महीने का ब्याज खो देते हैं।


कितना होता है नुकसान?

मान लीजिए आप 1.5 लाख रुपये जमा करते हैं। अगर यह पैसा 5 अप्रैल तक जमा हो जाता है, तो पूरे साल का ब्याज मिलेगा, जो करीब 10,650 रुपये होता है। लेकिन अगर आप 6 अप्रैल को जमा करते हैं, तो ब्याज घटकर करीब 9,763 रुपये रह जाता है। यानी पहले साल में ही करीब 800-900 रुपये का फर्क पड़ जाता है। यह फर्क छोटा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में यह काफी बढ़ जाता है।

15 साल में लाखों का फर्क

अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये सही समय यानी 1 से 5 अप्रैल के बीच जमा करते हैं, तो 15 साल में आपका कुल निवेश 22.5 लाख रुपये बढ़कर करीब 40.68 लाख रुपये हो सकता है। वहीं अगर आप हर साल देर से निवेश करते हैं, तो यही रकम करीब 37.8 लाख रुपये तक ही पहुंचती है। यानी सिर्फ टाइमिंग की वजह से करीब 2.5 से 3 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है। PPF में सिर्फ पैसा निवेश करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही समय पर निवेश करना भी उतना ही जरूरी है। छोटी सी देरी आपके रिटर्न को कम कर सकती है।

SIP के लिए बड़ी गिरावट का इंतजार? इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना छूट जाएगी मुनाफे की ट्रेन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।