PPF Scheme: केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें पैसा लगाकर आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। पीपीएफ एक लंबे समय की निवेश योजना है जो निवेशकों को बड़ा फंड बनाने में मदद करता है। अगर सही समय और समझदारी से निवेश किया जाए तो इसके जरिये आप 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड खड़ा कर सकतै हैं। पीपीएफ की खास बात है कि इसमें कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। एक कर्मचारी इसमें निवेश शुरू कर रिटायरमेंट तक अच्छा फंड बना सकता है।
पीपीएफ में 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। महीने की 5 तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख के बीच जो भी मिनिमम बैलेंस रहता है, उस पर उसी महीने ब्याज जुड़ जाता है। महीने की 5 तारीख के बाद जो भी पैसा जमा किया जाएगा उस पर अगले महीने से ब्याज मिलेगा।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपको टैक्स कटौती का बेनिफिट भी देती है। इस योजना में इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स में कटौती का बेनिफिट मिलता है। साथ ही आप इस अकाउंट के जरिए लोन भी ले सकते हैं। साथ ही आप कुछ खास मामलों में खाता खोलने के पांच साल बाद मेच्योरिटी से पहले इसे बंद कर सकते हैं। आप किसी भी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस के जरिए इस योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं।
केवल एक बार ही खोला जा सकता है खाता
पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में एक व्यक्ति केवल एक बार ही खाता खोल सकता है। वहीं, 12 दिसंबर 2019 के बाद खोले गए एक से अधिक पीपीएफ खाते बंद कर दिए जाएंगे और कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा कई पीपीएफ खातों के विलय यानी जोड़ने पर भी रोक है।
पीपीएफ नियमों के मुताबिक एक निवेशक अपने पीपीएफ खाते में 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकता है। इसका खाता नजदीकी बैंक या किसी डाकघर में खोला जा सकता है। जानकारी के लिए आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि यह कैसे संभव है। अगर आपके पास पीपीएफ खाता है तो आपको इसमें कम से कम 500 रुपए निवेश करने की जरूरत होगी। इस योजना में निवेश का पीरियड 15 साल है। इस योजना में कमाई करने वाला व्यक्ति एक फाइनेंशियल ईयर में एक साथ जमा कर सकता है या एक साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश कर सकता है।
मैच्योरिटी के बाद आगे बढ़ा सकते हैं अकाउंट
निवेशक के पास मैच्योरिटी के बाद भी अपने पीपीएफ खाते को अगले 5 साल तक बढ़ाने का विकल्प है। यानी, अगर आप रोजाना 417 रुपये जमा करते हैं तो अपने लिए एक बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं।