Home Loan Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक यूको बैंक (Uco Bank) ने ग्राहकों को झटका दिया है। दरअसल, यूको बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) और ट्रेजरी बिल लिंक्ड लेंडिंग रेट (TBLR) में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके कारण ग्राहकों को पहले से ज्यादा EMI चुकानी होगी। ये नई दरें 10 सितंबर से लागू हो गई है। यूको बैंक के दरें बढ़ाने से ग्राहकों की होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ा जाएगी। साथ ही नए लोन पर मिलने वाला ब्याज पहले की तुलना में ज्याद होगा।
