Basilic Fly Studio IPO Listing: 179% का लिस्टिंग गेन; अवतार, थॉर में VFX देने वाली कंपनी की धांसू लिस्टिंग

Basilic Fly Studio IPO Listing: अवतार, स्पाईडरमैन और थॉर जैसी मूवीज में वीएफएक्स सर्विसेज देने वाली बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो (Basilic Fly Studio) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई है। इस आईपीओ को ओवरऑल 358 गुना से अधिक बोली मिली थी। इश्यू के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। जानिए नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 11, 2023 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
Basilic Fly Studio IPO Listing: मूवीज, टीवी, नेट सीरिज और कॉमर्शियल्स को वीएफएक्स सर्विसेज देने वाली बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो के शेयरों की आज मार्केट में एंट्री हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Basilic Fly Studio IPO Listing: अवतार, स्पाईडरमैन और थॉर जैसी मूवीज में वीएफएक्स सर्विसेज देने वाली बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो (Basilic Fly Studio) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर तगड़ी एंट्री हुई है। पहले ही दिन इसमें निवेश ढाई गुना से अधिक बढ़ गया। इस आईपीओ को निवेशको का कितना तगड़ा रिस्पांस मिला था, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि ओवरऑल यह 358 गुना से अधिक भरा था जिसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 415 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 97 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं।

    आज इसकी NSE SME पर 217 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 179.38 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों की तेजी नहीं थमी। फिलहाल यह 273 रुपये के भाव (Basilic Fly Studio Share Price) पर ट्रेड कर रहा है यानी कि आईपीओ निवेशक 181.44 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Ratnaveer IPO Listing: 31% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, इन रिस्क से तय करें निवेश जारी रखने का फैसला


    Basilic Fly Studio IPO में खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाया था पैसा

    बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो सब्सक्रिप्शन के लिए 1-5 सितंबर के बीच खुला था। 66.35 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 415.22 गुना भरा था। सबसे अधिक नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा, 549..44 गुना सब्सक्राइब हुआ था और क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 116.34 गुना भरा था। ओवरऑल यह इश्यू 358.60 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

    इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 68.40 लाख शेयर जारी हुए हैं जिसमें से 62.40 लाख शेयर नए हैं। अब इन नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी हैदराबाद और सलेम में स्टूडियो बनाने, चेन्नई और पुणे की मौजूदा फैसिलिटी/ऑफिसों का इंफ्रा बढ़ाने, लंदन में सब्सिडियरीज के लिए नए ऑफिस और वैंकुवर में मौजूदा ऑफिस/फैसिलिटीज को मजबूक करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में होगा।

    Rishabh Instruments IPO Listing: 4% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री, मुनाफा निकालें या नहीं, इन रिस्क पर लें फैसला

    Basilic Fly Studio की डिटेल्स

    बेसिक फ्लाई स्टूडियो चेन्नई की एक VFX (विजुअल इफेक्ट्स) स्टूडियो है। इसकी कनाडा और यूके में सब्सिडियरीज भी हैं। यह मूवीज, टीवी, नेट सीरीज और कॉमर्शियल को वीएफएक्स सर्विसेज मुहैया कराती है। वित्त वर्ष 2023 में इसका कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.29 करोड़ रुपये से बढ़कर 78.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट की बात करें तो सालाना आधार पर यह 90.10 लाख रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 27.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।