आए दिन ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए मामले सुनने को मिल रहे हैं। अब नया मामला पुणे से सामने आया है, जहां एक छात्र को धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। छात्र की मां के बैंक खाते से 53 लाख रुपये निकाल लिए गए। दरअसल, इस दौरान घोटालेबाजों ने दवाओं वाले नकली पार्सल का सहारा लिया। अब ऑनलाइन फ्रॉड करने का नया तरीका साइबर स्कैम करने वालों ने निकाला है।
