Get App

दिवाली से पहले PNB बैंक ने दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें रेट

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी कुछ एफडी (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है। ये नई दरें 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई है। पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों के लिए दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी देता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2023 पर 9:47 PM
दिवाली से पहले PNB बैंक ने दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें रेट
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने दिवाली से पहले FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी कुछ एफडी (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है। ये नई दरें 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई है। पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों के लिए दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी देता है। वह इस पर 3.05% से 7.25% के बीच FD ब्याज देता है। बैंक 444 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.25% की उच्चतम ब्याज देता है।

PNB बैंक ने इन FD पर बढ़ाया ब्याज 

PNB बैंक ने 180 दिन से 270 दिनों की एफडी पर ब्याज आम जनता  के लिए 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया है। 271 दिन से 1 साल से कम की एफड पर आम जनता के लिए एफडी पर ब्याज बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें