PNB Alert: PNB ग्राहकों के पास बचे हैं 3 दिन, जरूर निपटा लें यह काम, वरना नहीं ऑपरेट कर पाएंगे बैंक अकाउंट

PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में बैंक अकाउंट है और आपने उसकी KYC नहीं की है तो अगले 3 दिनों में यानी 12 दिसंबर 2022 तक करा लें। आपके बैंक अकाउंट के चालू रहने के लिए जरूरी है कि आप समय रहते KYC करा लें

अपडेटेड Dec 10, 2022 पर 11:12 AM
PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है।

PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में बैंक अकाउंट है और आपने उसकी KYC नहीं की है तो अगले 3 दिनों में यानी 12 दिसंबर 2022 तक करा लें। आपके बैंक अकाउंट के चालू रहने के लिए जरूरी है कि आप समय रहते KYC करा लें। वरना, आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है और आप अपना अकाउंट ऑपरेट नहीं कर पाएंगे।

बचें हैं सिर्फ 3 दिन

अगर आपको बैंक जाकर KYC कराना होगी तो आपके पास एक ही दिन यानी सोमवार 12 दिसंबर का ही दिन होगा क्योंकि आज दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद हैं। रविवार को भी बैंक होंगे, तो ग्राहकों के पास एक दिन का समय यानी सोमवार का दिन ही KYC कराने के लिए मिलेगा। सोमवार 12 दिसंबर को बैंक ब्रांच खुलेंगे। आइए जानते हैं आप किस तरीके से KYC करा सकते हैं।


चेक करें - PNB बैंक खाते की KYC हुई है या नहीं?

आपके पंजाब नेशनल बैंक की KYC हुई है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आपको कस्टमर केयर पर फोन करना होगा। बैंक ने कहा कि ग्राहक कस्टमर केयर नंबर 18001802222 या 18001032222 पर फोन करके अधिक जानकारी ले सकते हैं। ये दोनों ही नंबर टोल फ्री हैं। वैसे आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके अकाउंट की डिटेल में भी शो हो रहा होगा।

ऐसे होगी PNB बैंक की KYC

आप अपने रजिस्टर ईमेल आईडी के जरिये भी जानकारी दे सकते हैं। अगर आपकी जानकारी में बदलाव आया है तो तब आपको बैंक ब्रांच ही जाना होगा। बिना ब्रांच जाए KYC अपडेट नहीं होगी। यहां आपको फॉर्म और डॉक्यूमेंट भी सबमिट करने होंगे।

बैंक ने ट्विटर पर जारी किया अलर्ट

बैंक ग्राहकों को Know Your Customer (KYC) कराने के लिए अलर्ट कर रहा है। KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा और फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे कई काम आसानी से घर बैठे कर पाएंगे। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा है। बैंक ने ट्वीट के जरिये कहा कि सभी ग्राहक 12 दिसंबर 2022 तक KYC कराने के लिए कह रहा है।

 

BharatPe ने Ashneer Grover के खिलाफ अब इंटरनेशनल ऑर्बिट्रेशन सेंटर में डाली याचिका, ये दो चीजें वापस लेना चाहती हैं कंपनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।