Get App

पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग अकाउंट पर घटाई ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा इंटरेस्ट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अगर आपका सेविंग अकाउंट है तो यह आपके लिए काम की खबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2021 पर 9:18 PM
पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग अकाउंट पर घटाई ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा इंटरेस्ट
पंजाब नेशनल बैंक (File)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अगर आपका सेविंग अकाउंट है तो यह आपके लिए काम की खबर है। अब कस्टमर्स को बैंक में जमा रकम पर कम ब्याज मिलेगा। बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए 10 लाख रुपये से कम के सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर को घटाकर 2.80% प्रति वर्ष कर दिया है। वहीं होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन लेने वालों के लिए भी अच्छी खबर है।

पब्लिक सेक्टर के बैंक ने 10 लाख रुपये से कम और 10 लाख रुपये से अधिक वाले सेविंग बैंक अकाउंट खातों पर दरों में 10BPS और 5 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। ये नई दरें घरेलू और NRI दोनों सेविंग अकाउंट खातो पर लागू होगा। PNB ने उधार दर को 5 आधार अंकों से घटाकर 6.50 प्रतिशत करने की घोषणा की है।

PNB बीते हफ्ते अपनी बेंचमार्क लोन रेट में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती करके 6.50 प्रतिशत करने की घोषणा की। PNB ने एक रेगुलेटर फाइलिंग में कहा कि रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8 नवंबर से 6.55 फीसदी से बदलकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है। RLLR में कमी के साथ, होम, कार, एजुकेशन, पर्सनल लोन सहित सभी लोन सस्ते हो जाएंगे। बैंक ने पिछली बार 17 सितंबर को अपने RLLR को 6.80 फीसदी से घटाकर 6.55 फीसदी कर दिया था।

PNB ने एक बयान में कहा कि 8 नवंबर, 2021 से, PNB 6.65% पर कार लोन पर सबसे कम ब्याज दरों में से एक देगा और होम लोन रेट को और कम करेगा, जो अब 6.50% से शुरू होता है, जिससे इसकी बैंकिंग सर्विस पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें