PNB के ग्राहक आज चूक गए! कल बैंक ब्रांच जाकर जरूर निपटा लें ये काम, वरना ऑनलाइन बैंकिंग का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में बैंक खाता है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है।पीएनबी ने अपने सभी ग्राहकों को 12 दिसंबर तक अपना KYC अपडेट करने के लिए कहा है। पीएनबी के अनुसार अगर आप ऐसा नहीं करते तो अकाउंट होल्डर को बैंक सर्विस और ऑनलाइन सर्विस को इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है

अपडेटेड Dec 12, 2022 पर 7:30 PM
पीएनबी ने कहा कि बैंक ने ग्राहकों को अपना केवाईसी अपडेट करने के लिए दो बार नोटिस भेजे थे।

अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में बैंक खाता है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है।पीएनबी ने अपने सभी ग्राहकों को 12 दिसंबर तक अपना KYC अपडेट करने के लिए कहा है। पीएनबी के अनुसार अगर आप ऐसा नहीं करते तो अकाउंट होल्डर को बैंक सर्विस और ऑनलाइन सर्विस को इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि, जो भी यूजर्स आज अंतिम दिन भी KYC कराने से चूक गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कल आप बैंक ब्रांच जाकर KYC करा सकते हैं।

आखिर क्यूं जरूरी है PNB में KYC कराना?

KYC यानी Know Your Customer ग्राहकों को जानने का अनिवार्य प्रोसेस है। इस प्रोसेस का इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई भी व्यक्ति बैंक में अपना अकाउंट खुलवाता है। ये उस व्यक्ति की पहचान को सत्यापित करने का बैंक का तरीका है।


पहले चेक करें KYC हुई या नहीं?

पीएनबी ने कहा कि बैंक ने ग्राहकों को अपना केवाईसी अपडेट करने के लिए दो बार नोटिस भेजे थे। खाताधारकों को उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर 2 बार मैसेज भी भेजा गया है। बैंक ने सभी रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर ग्राहकों को KYC कराने के लिए कहा गया है। RBI ने KYC प्रक्रिया को सभी खाताधारकों के लिए अनिवार्य कर रखा है। आपकी पीएनबी केवाईसी पूरा हुई है या नहीं, यह जानने के लिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं। ग्राहक 18001802222 पर कॉल कर सकते हैं। ये नंबर टोल फ्री है।

ऐसे पूरी कर सकते हैं KYC

पीएनबी बैंक ग्राहक ब्रांच जाकर अपनी केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। बैंक आपको केवाईसी के लिए फॉर्म देगा, जिसे भरकर डॉक्यूमेंट प्रूफ के साथ जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी KYC हो जाएगी। यदि आप ऑफलाइन अपडेट कराना चाहते हैं तो आपको अपने रजिस्टर ई-मेल आई से डॉक्यूमेंट भेजने होंगे।

Retail Inflation: महंगाई के मोर्च पर बड़ी राहत, 11 महीने के निचले स्तर पर आई देश की खुदरा महंगाई दर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।