Get App

पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी इन FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें डिटेल्स

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। PNB ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 5:28 PM
पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी इन FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें डिटेल्स
PNB ने FD पर फिर बढ़ाया ब्याज।

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। PNB ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार रिवाइज दरें 17 अगस्त से लागू हो चुकी है। बैंक ने ब्याज दर एक साल से तीन साल, पांच साल या उससे अधिक की मैच्योरिटी वाली FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। परिपक्वता वाली सावधि जमा पर ब्याज दरें बढ़ा दीं।

पीएनबी ने इन एफडी पर बढ़ाया ब्याज

पीएनबी ने 1 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 5.30% से बढ़ाकर 5.50% कर दी, जबकि बैंक ने एक साल में और दो साल तक मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर में 5 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। अब ये 5.45% से बढ़कर 5.50% हो गई है। पीएनबी ने दो साल से अधिक और तीन साल तक मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर को 5.50% से बढ़ाकर 5.60% कर दिया है।

PNB, 2 करोड़ रुपये से कम की FD इतना दे रहा है ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें