PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। अगर आपके बैंकअकाउंट की KYC नहीं हुई है तो अगले दो दिन यानी 31 अगस्त तक करा लीजिए। वरना आपके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया जा सकता है। आप अपने अकाउंट को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। अगर आपके बैंकअकाउंट की KYC नहीं हुई है तो अगले दो दिन यानी 31 अगस्त तक करा लीजिए। वरना आपके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया जा सकता है। आप अपने अकाउंट को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
बैंक ने जारी किया अलर्ट
पिछले कई महीनों से कई बैंक ग्राहकों को Know Your Customer (KYC) कराने के लिए अलर्ट किये जा रहे हैं। KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा और फंड ट्रांसफर जैसे कई काम आसानी से कर पाएंगे। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के लिए कह रहा है। बैंक ने ट्वीट के जरिये कहा कि सभी ग्राहक 31 अगस्त 2022 तक KYC करा लें।
ऐसे करानी होगी KYC
अपने पीएनबी केवाईसी की जानकारी अपडेट करने के लिए केवाईसी फॉर्म को भरके जमा कर सकते हैं। ये आप तभी कर सकते हैं जब KYC की जानकारी में कोई बदलाव न हो। ये जानकारी आपको बैंक ब्रांच जाकर देनी होगी। या अपने रजिस्टर ईमेल आईडी के जरिये भी जानकारी दे सकते हैं। अगर आपकी जानकारी में बदलाव आया है तो तब आपको बैंक ब्रांच जाना होगा। बिना जाए KYC अपडेट नहीं होगा। यहां आपको फॉर्म और डॉक्यूमेंट भी सबमिट करने होंगे।
Important announcement regarding #KYC, please note! pic.twitter.com/2RSJrZxxMf
— Punjab National Bank (@pnbindia) August 17, 2022
RBI के दिशानिर्देश
मौजूदा ग्राहकों के मामले में बैंकों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के केवाईसी दिशानिर्देशों के अनुसार बैंकों से यह उम्मीद की जाती है कि वे मौजूदा ग्राहकों के संबंध में खाते खोलने के लिए जरूरी केवाईसी मानदंडों को पूरा करेंगे। किसी भी चूक के मामले में ग्राहक की पहचान के लिए आवश्यक केवाईसी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करना होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।