FD Rates: ये सरकारी बैंक दे रहा है 2 स्पेशल एफडी, सीनियर सिटीजन को दे रहा है ज्यादा ब्याज, चेक करें रेट्स

Punjab & Sind Bank FD: पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में रिवीजन किया है। सरकारी बैंक ने हाल ही में दो करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दरों पर रिवीजन किया है। पंजाब एंड सिंध बैंक की की वेबसाइट के मुताबिक यह दर 1 जुलाई 2023 से लागू हो चुकी है

अपडेटेड Jul 08, 2023 पर 1:19 PM
Punjab & Sind Bank FD: पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में रिवीजन किया है।

Punjab & Sind Bank FD: पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में रिवीजन किया है। सरकारी बैंक ने हाल ही में दो करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दरों पर रिवीजन किया है। पंजाब एंड सिंध बैंक की की वेबसाइट के मुताबिक यह दर 1 जुलाई 2023 से लागू हो चुकी है। अब 1 जुलाई से इस बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 2.8 से 7.10 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। सामान्य एफडी के अलावा बैंक के पास 2 स्पेशल एफडी भी है। ये एफडी 601 दिन और 400 दिनों की है। अब ग्राहक इन स्पेशल एफडी पर 30 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं।

ये हैं सिंध एंड बैंक की एफडी पर ब्याज दरें

अगर आप सात से 30 दिन के पीरियड के लिए दो करोड़ रुपये से कम निवेश करते हैं तो आपको 2.8 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। 31 से 45 दिनों के लिए निवेश पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगी। अगर आप 46 से 90 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आपको 4.6 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। 91 से 179 दिन की पीरियड पर 4.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 180 से 364 दिनों की एफडी पर 6 प्रतिशत ब्याज मिलता है।


ये हैं ब्याज दरें

एक साल से 399 दिन की पीरियड के लिए निवेश पर 6.4 फीसदी ब्याज मिलेगा। 400 दिनों की स्पेशल एफडी पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। 401 से 554 दिनों के लिए निवेश पर 6.4 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। 555 दिनों की पीरियड के लिए निवेश पर 7.35 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 601 दिनों की एफडी पर 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 602 दिन से दो साल की पीरियड के लिए 6.4 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। दो साल एक दिन से लेकर तीन साल से कम के लिए 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। तीन साल से दस साल की पीरियड के लिए निवेश पर 6.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा ब्याज

सीनियर सिटीजन को बैंक 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देता है। सुपर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी के अलावा 0.15 फीसदी का ज्यादा ब्याज मिलता है। ये ब्याज दरें 400, 555 और 601 दिनों की एफडी पर मिलेगा।

रॉयल एनफील्ड Bullet की बादशाहत खत्म करने के लिए Bajaj ने उतारी Triumph, रफ्तार की इस रेस का कौन बनेगा विजेता?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।