Get App

इस मुस्लिम देश को अमेरिका ने किया वीजा फ्री, बेधड़क जा सकते हैं USA, नहीं होगी चेकिंग

अमेरिका जाने का सपना हर भारतीय देखता है लेकिन अमेरिका का वीजा मिलना उतना ही मुश्किल होता है। अब अगर अमेरिका वीजा फ्री ट्रैवल किसी भी देश के नागरिकों को देता है, तो उसके लिए किसी सोने पे सुहागा जैसा हो जाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 2:06 PM
इस मुस्लिम देश को अमेरिका ने किया वीजा फ्री, बेधड़क जा सकते हैं USA, नहीं होगी चेकिंग
अमेरिका जाने का सपना हर भारतीय देखता है लेकिन अमेरिका का वीजा मिलना उतना ही मुश्किल होता है।

अमेरिका जाने का सपना हर भारतीय देखता है लेकिन अमेरिका का वीजा मिलना उतना ही मुश्किल होता है। अमेरिकी वीजा पाने के लिए इंडियन्स कई पापड़ बेलते हैं। अब अगर अमेरिका वीजा फ्री ट्रैवल किसी भी देश के नागरिकों को देता है, तो उसके लिए ये किसी सोने पे सुहागा जैसा हो जाए। अब  अमेरिका ने एक मुस्लिम कंट्री को अमेरिका में वीजा फ्री यानी बिना किसी वीजा के आने की इजाजत दी है। कतर अब दुनिया का दूसरा मुस्लिम-बहुल देश बन गया है, जिसके नागरिकों को संयुक्त राज्य अमेरिका में वीजा के बिना यात्रा करने की अनुमति मिल गई है।

कतर के नागरिकों को अमेरिका में मिली वीजा फ्री एंट्री

अमेरिकी विदेश विभाग और गृह सुरक्षा विभाग ने घोषणा की है कि कतर ने वीजा माफी कार्यक्रम (Visa Waiver Program) के कड़े मानदंडों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसमें वीजा अस्वीकृति (Visa Refusal Rate) दर और ओवरस्टे की कम दर बनाए रखना और अमेरिकी नागरिकों के लिए कतर में वीजा- फ्री यात्रा की सुविधा करना शामिल है। सरकारी बयान के अनुसार कतर संयुक्त राज्य अमेरिका का एक अहम भागीदार रहा है। पिछले कुछ सालों में हमारी रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई है। यह साझा सुरक्षा और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है।

90 दिन तक अमेरिका में बिना वीजा के रह सकेंगे कतर के नागरिक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें