केंद्र के बाद अब इस राज्य के कर्मचारियों को मिला त्योहारों पर गिफ्ट, DA के साथ मिलेगा दिवाली बोनस

राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Oct 22, 2021 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement

7th Pay Commission: केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों को दिवली बोनस मिलेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के DA और DR में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक जुलाई 2021 से 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दिया जाएगा। इससे पहले राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 28 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलता था।

राजस्थान सरकार के इस फैसले से करीब आठ लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा होगा। राज्य सरकार पर इस बढ़ोतरी से सालाना करीब 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

7th Pay Commission: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानें अक्टूबर में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

मध्यप्रदेश सरकार ने भी बढ़ाया डीए

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिला। मध्य प्रदेश सरकार ने  कहा कि कर्मचारियों को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness allowance- DA) अक्टूबर से बढ़कर नवंबर की एक तारीख को मिलने वाली सैलरी के साथ मिलेगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता आठ प्रतिशत बढ़ाकर कुल 20 प्रतिशत किया जाएगा। ये नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्तूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा। लंबित सैलरी वृद्धि का 50 प्रतिशत नवंबर 2021 और शेष 50 फीसदी राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 की सैलरी के साथ भुगतान की जाएगी।

केंद्र सरकार ने बढ़ाया डीए

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी। कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते ( DA) 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया गया। 3 फीसदी की इस बढ़ोत्तरी के साथ ही DA अब 28 फीसदी से बढ़कर 31 प्रतिशत हो गया है। महंगाई भत्ते की नई दर जुलाई 2021 से लागू होंगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।