राजस्थान सरकार ने अपने नागरिकों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार अपने राज्य के लोगों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा दे रही है। राजस्थान सरकार की इस योजना का नाम चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) है। इस योजना का फायदा गरीब वर्ग के साथ मध्यम वर्ग भी उठा सकता है। राज्य के लोग चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं।
