Rakhi 2023: कब है रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त? भाई की कलाई पर किस समय राखी बांधना है शुभ, जानिए मुहूर्त

Rakhi 2023: क्या आप भी इसी असमंजस में है की राखी किस दिन है 30 या 31 अगस्त? ज्यादातर ये देखने में आया है कि सभी त्योहार दो दिन मनाए जा रहे हैं क्योंकि त्योहार मनाने की डेट्स ही क्लीयर नहीं होती है

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 2:18 PM
Story continues below Advertisement
Rakhi 2023: क्या आप भी इसी असमंजस में है की राखी किस दिन है 30 या 31 अगस्त?

Rakhi 2023: क्या आप भी इसी असमंजस में है की राखी किस दिन है 30 या 31 अगस्त? ज्यादातर ये देखने में आया है कि सभी त्योहार दो दिन मनाए जा रहे हैं क्योंकि त्योहार मनाने की डेट्स ही क्लीयर नहीं होती है। इस बार भी ज्यादातर लोग यही सवाल कर रहे हैं कि राखी यानी रक्षाबंधन का त्योहार किस दिन मनाना है। यहां आपका ये कन्फ्यूजन दूर कर दे रहे हैं कि रक्षाबंधन मनाने की शुभ तारीख और समय कब है।

रक्षाबंधन 30 अगस्त को है या 31 अगस्त को?

इस साल भद्रा काल के कारण रक्षाबंधन कब मनाया जाए इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि राखी 30 अगस्त को बांधें या 31 अगस्त को। हर साल राखी सावन महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन मनाने का सटीक मुहूर्त यहां दिया जा रहा है। इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त बुधवार को है। राखी बांधने और रक्षा बंधन अनुष्ठान करने का शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्ति समय के बाद रात 9:01 बजे से शुरू होगा।


रक्षा बंधन भद्रा समाप्ति समय - रात 9:01 बजे

रक्षा बंधन भद्रा पूंछ - शाम 5:30 बजे से शाम 6:31 बजे तक

रक्षा बंधन भद्रा मुख - शाम 6:31 बजे से रात 8:11 बजे तक

रक्षा बंधन

रक्षा बंधन त्योहार में कई अनुष्ठान शामिल होते हैं। इस दिन बहन अपने भाई की आरती उतारती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। फिर, वह उसकी कलाई पर राखी बांधती है, उसके माथे पर तिलक लगाती है और उसे मिठाई खिलाती है। भाई अपनी बहन को उपहार या पैसे देकर अपना प्यार दर्शाते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार परंपरागत रूप से दोपहर को रक्षा बंधन मनाने के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है। हालांकि, यदि यह भद्रा के कारण उपयुक्त नहीं है, तो अनुष्ठान इसके समाप्त होने के बाद किया जाता है।

रक्षाबंधन का त्योहार

रक्षा बंधन या राखी हमारे भाई-बहनों के साथ प्यार के बंधन को दर्शाता है। ये हर साल अगस्त के महीने में मनाया जाता है। परंपरागत रूप से रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और ये कामना करती हैं कि उनका जीवन समृद्धि और खुशहाली से भरा हो। हालांकि, हाल के दिनों में भाइयों ने भी अपनी बहनों के हाथों पर राखी बांधना शुरू कर दिया है। बहनें भी एक-दूसरे की रक्षा और प्यार करने के वादे के साथ एक-दूसरे की कलाई पर पवित्र धागा बांधती है। भाई-बहन इस दिन उपहारों का लेते-देतें हैं। साथ ही एक-दूसरे को अपनी पसंदीदा चीजें या मिठाई खिलाते हैं।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।