Raksha Bandhan 2023: आप अपनी बहन या भाई के भविष्य को करें सुरक्षित, निवेश के ये 7 गिफ्ट्स आएंगे काम

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन का त्योहार भारत में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राखी के त्योहार के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर एक पवित्र धागा 'राखी' बांधती हैं और बदले में वे अपनी बहनों को कैश, गिफ्ट, एक्सेसरी, ज्वैलरी, स्मार्टफोन, ब्यूटी प्रोडक्ट, कपड़े जैसे गिफ्ट देते हैं

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 1:11 PM
आप अपनी बहन के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी ले सकते है।

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन का त्योहार भारत में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राखी के त्योहार के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर एक पवित्र धागा 'राखी' बांधती हैं और बदले में वे अपनी बहनों को कैश, गिफ्ट, एक्सेसरी, ज्वैलरी, स्मार्टफोन, ब्यूटी प्रोडक्ट, कपड़े जैसे गिफ्ट देते हैं। उपहार देना रक्षा बंधन का एक पारंपरिक हिस्सा है। आइए जानते हैं कि इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को क्या फाइनेंशियल गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो।

इस राखी पर आप अपनी बहन को दें फाइनेंशियल गिफ्ट

1. सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan - SIP)


एसआईपी म्यूचुअल फंड में व्यवस्थित रूप से निवेश करने का एक तरीका देता है। SIP के जरिये अपने फाइनेंशियल टारगेट को पूरा कर सकते हैं। एसआईपी के जरिये भाई अपनी बहनों के सपने चाहे वह करियर हो या कहीं घूमना हो वह पूरा कर सकते हैं।

2. स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी (Health insurance policy)

आप अपनी बहन के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी ले सकते है। ताकि, आप अपनी बहन को अनिश्चितताओं से बचा सके।

3. अपनी बहन का खोलें सेविंग अकाउंट या डीमैट अकाउंट (savings bank account or Demat account)

आप अपनी बहन का सेविंग अकाउंट या डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं।

4. डिजिटल सोना (Digital Gold)

फिजिकल गोल्ड देने की जगह डिजिटल सोना भी खरीद सकते हैं।

5. गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)

भाई या बहन गिफ्टे के लिए गोल्ड ईटीएफ या गोल्ड सेविंग अकाउंट के जरिये भी निवेश कर सकते हैं।

6. कर सकते हैं सुरक्षित निवेश के ऑप्शन में इन्वेस्ट

आप अपनी बहन या भाई के लिए एफडी या आरडी में भी निवेश कर सकते हैं।

7. खरीद सकते हैं स्टॉक

स्टॉक उपहार में देना भी एक अच्छा विचार है। आप लंबे समय के निवेश के ऑप्शन को देखते हुए ब्लू चिप कंपनियों के स्टॉक गिफ्ट में दे सकते हैं। रक्षा बंधन पारंपरिक उपहारों से आगे बढ़ने और बहनों को ऐसे उपहार देने का एक मौका है जो उन्हें लंबे समय में फाइनेंशियली बेहतर बनाने में मदद करेगा।

Raksha Bandhan 2023: इस रक्षाबंधन अपने भाई या बहन को दें ये 7 मॉडर्न गिफ्ट, प्यार हो जाएगा और गहरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।