Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन एक भारतीय त्योहार है जो भाई-बहनों के बीच के प्यार के बंधन को दर्शाता है। आज के समय में भाई बहन का प्यार मॉडर्न समय के मुताबिक नए और क्रिएटिव गिफ्ट्स की डिमांड करता है। आप अपने भाई या बहन के लिए इस रक्षाबंधन टेक एक्सेसरी, एक वर्चुअल एक्सपीरियंस, फिटने गैजेट्स, सब्सक्रिप्शन बॉक्स, ऑनलाइन कोर्स आदि ले सकते हैं। ये गिफ्ट्स आपके प्यार, केयर और रक्षा करने के भाव को दिखाने का काम बखुबी करेंगे। आइए जानते हैं कि राखी पर आप क्या मॉडर्न गिफ्ट दे सकते हैं।
आज के डिजिटल युग में पर्सलन फोन केस, लैपटॉप स्लीव्स या स्मार्टवॉच बैंड जैसी टेक्निकल एक्सेसरी प्रोडक्ट गिफ्ट के लिए ले सकते हैं। आप इन गिफ्ट्स को पर्सनलाइज्ड मैसेज के जरिये और खास बना सकते हैं।
अगर आपका भाई या बहन दूर रहता है तो वह वर्चुअल गिफ्ट ट्राई कर सकते हैं। आप स्ट्रीमिंग सर्विस, ऑनलाइन कूकिंग क्लास, वर्चुअल कॉन्सर्ट या गाइडेड मेडिटेशन ऐप भी ले सकते हैं।
अपने भाई-बहन की रुचि के अनुसार कस्टमइज गिफ्ट हैंपर ले सकते हैं। यदि उन्हें कुछ खाना पसंद है जैसे चॉकलेट, विदेशी चाय और प्रीमियम स्नैक्स आदि तो आप ऐसा कस्टमाइज गिफ्ट ले सकते हैं। आप सेंट वाली कैंडल, ब्यूटी प्रोडक्ट, स्किन केयर प्रोडक्ट या सॉफ्ट कंबल ले सकते हैं।
4. फिटनेस और वेलनेस गैजेट्स
अपने भाई-बहन को एक फिटनेस ट्रैकर, स्मार्ट पानी की बोतल या मेडिटेशन गैजेट ले सकते हैं। ये गैजेट काफी यूनीक होते हैं जो आपके हेल्थ पर फोकस करने वाले भाई बहन के काम आ सकते हैं।
आप अपने भाई या बहन के लिए सब्सक्रिप्शन बॉक्स ले सकते हैं। ये सब्सक्रिप्शन ब्यूटी प्रोडक्ट, खास कॉफी या किसी क्लब का मंथली सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
6. ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप
यदि आपका भाई-बहन कुछ नया सीखने या अपने स्किल को बेहतर करन चाहता है तो उनके लिए ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप का गिफ्ट देना काफी अच्छा आइडिया हो सकता है। जैसेकि फोटोग्राफी या क्रिएटिव राइटिंग या आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी आदि।
अगर आपका भाई या बहन किसी चैरिटेबल ट्रस्ट में भरोसा करता है तो उनके लिए दान भी कर सकते हैं। यह भाव न केवल आपके बंधन का जश्न मनाकर बल्कि समाज की भलाई में योगदान देकर रक्षा बंधन की भावना को दर्शाता है।