Get App

Rakshabandhan 2023: देश में राखी पर 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान! जानें बाजार में किसकी सेल है ज्यादा

Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार देश भर में 30 और 31 फरवरी को मनाया जाएगा लेकिन राखी के त्योहार से पहले देश में खरीदारी शुरू हो गई है। अगर देश के बड़ी ट्रेडर्स एसोसिएशन की बात माने तो देश में भर में 10,000 करोड़ रुपये तक का कारोबार राखी पर हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 6:31 PM
Rakshabandhan 2023: देश में राखी पर 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान! जानें बाजार में किसकी सेल है ज्यादा
Rakshabandhan 2023: रिटेलर्स को उम्मीद है कि इस साल त्योहारों में कारोबार अच्छा रहने वाला है।

Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार देश भर में 30 और 31 फरवरी को मनाया जाएगा लेकिन राखी के त्योहार से पहले देश में खरीदारी शुरू हो गई है। अगर देश के बड़ी ट्रेडर्स एसोसिएशन की बात माने तो देश में भर में 10,000 करोड़ रुपये तक का कारोबार राखी पर हो सकता है। देश भर में राखियों, मिठाई, ड्राई फ्रूट की खरीदारी हो रही है। देश भर के ट्रेडर्स इस त्योहार का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

राखी पर 10,000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

रिटेल ट्रेडर्स की बड़ी एसोसिएशन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड्रर्स (CAIT) के महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की इस साल राखी पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि पिछले साल राखी पर देश में रिटेल व्यापारियों का कारोबार करीब 7,000 करोड़ रुपये था। वहीं साल 2021 यह कारोबार 6000 करोड़ रुपये रहा था।

देश के शहरों में बिक रही हैं ऐसी राखियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें