Closing Bell: हरे निशान में बंद हुआ बाजार
28 अगस्त के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त लेकर बंद हुए।एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
Power Grid Corporation, Larsen and Toubro, M&M, Cipla और BPCL निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Reliance Industries, Hindalco Industries, Adani Enterprises, Nestle India and HCL Technologies टॉप लूजर रहा।
एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 110.09 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 64,996.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.20 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 19,306 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।