Ranbir and Alia Home: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर बनकर तैयार हो गया है। कपूर परिवार की पुरानी विरासत को संजोए उनका ₹250 करोड़ का सपनों का घर आखिरकार रेडी हो गया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस शानदार छह-मंजिला बंगले की पहली झलक देखने को मिली है। आपको बता दें कि यह घर कपूर फैमिली के हिस्ट्री का एक अहम हिस्सा है।
यह घर मूल रूप से रणबीर के दादा-दादी, राज कपूर और कृष्णा राज कपूर का निवास था, जिसे बाद में 1980 में उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर को दे दिया गया था। उनकी विरासत को संभालते हुए अब, रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ इसी खास घर में रहने को तैयार हैं। माना जा रहा है कि इस घर का नाम 'कृष्णा राज कपूर' के नाम पर रखा गया है और इसे राहा के नाम पर रजिस्टर्ड भी किया जा सकता है।
कैसा है रणबीर-आलिया के सपनों का घर?
यह घर सादगी के साथ भव्यता का एक जबरदस्त मिश्रण है। इसकी बाहरी दीवारें हल्के ग्रे रंग की है। हर बालकनी पर हरे-भरे पौधे लगे हुए है, जो इसमें जीवंत बनाते हैं। अंदर ऊंची छतों और झूमर की हल्की रोशनी से घर बेहद शानदार दिखता है। रणबीर, आलिया और नीतू कपूर अक्सर इसके कंस्ट्रक्शन के दौरान देखने के लिए आते थे, जिससे पता चलता है कि यह घर उनके लिए कितना मायने रखता है।
एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, घर में फिलहाल फिनिशिंग का काम चल रहा है, जिसे पूरा होने में एक महीने का समय लग सकता है। इसके बाद कपल इस घर में रहने के लिए चले जाएंगे। ऐसी उम्मीद है कि वे इस साल की दिवाली अपनी बेटी राहा के साथ इसी नए घर में मनाएंगे।
जल्द ही बड़े पर्दे पर एकसाथ दिखेंगे रणबीर-आलिया
रणबीर और आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक साथ दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वे 'ब्रह्मास्त्र' के बाद एक साथ काम कर रहे हैं।