क्या आपको भी पुराने नोट या सिक्के इकट्ठा करने का शौक है। ये शौक आपको लखपति बना सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप इन पुराने सिक्कों और नोट से कैसे कमाई कर सकते हैं। आप अपनी गुल्लक, लॉकर में रखें पुराने सिक्कों और नोटों के जरिये घर बैठे कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप कैसे इन्हें बेचकर लाखों रुपये कमा सकते हैं।
पुरानी या रेयर करेंसी से करें कमाई
अपनी गुल्लक या लॉकर में रखें पुराने 1, 5 और 10 रुपये के पुराने नोटों पर नजर डालें। ये नोट भले ही अब चलन में न हो लेकिन ये आपका बड़ा फायदा कर सकते हैं। ये पुराने नोट और सिक्के अपनी दादी या नानी के पर्स में भी देख सकते हैं। इन पुराने नोटों को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म antiques और collectables पर बेच सकते हैं।
1 रुपये नोट से मिल सकते हैं 45 हजार रुपये
अगर आपके पास यह 1 रुपये का पुराना नोट रखा है तो आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। अगर आपके पास साल वर्ष 1957 में गवर्नर एचएम पटेल का साइन किया 1 रुपये का नोट है तो आप इसे ऑनलाइन बेच सकते हैं। इसका सीरियल नंबर 123456 है। ये नोट 45000 रुपये में बिक रहा है। ये नोट आप Coinbazzar वेबसाइट पर बेच सकते हैं।
अगर आपके पास पांच रुपये का पुराना नोट है तो आप इसे बेच कर अच्छी रकम कमा सकते हैं। पांच रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट जिसकी संख्या 786 है उसके लिए 30000 रुपये मिल रहे हैं। ये नोट काफी रेयर माना जाता है। अगर आपके पास भी ऐसा नोट है तो आप हजारों रुपये कमा सकते हैं। ये नोट भी आप Coinbazzar वेबसाइट पर बेच सकते हैं।
10 रुपये का नोट दिलाएगा 25 हजार
अगर आपके पास 10 रुपये का ऐसा नोट जिस पर अशोक स्तंभ बना हुआ है, तो आप इससे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 1943 में ब्रिटिश राज के समय में ऐसे दस रुपये के नोटआए थे और इन नोटों पर सी डी देशमुख के साइन हैं। इस नोट के बदले में 20-25 हजार रुपए तक मिल सकते हैं। यानी अगर आपके पास ये तीनों तरह के नोट हैं, तो आप आराम से एक लाख रुपये तक कमा सकते हैं।