How to Apply Ration Card: देश में राशन कार्ड आपकी पहचान के तौर पर काम करता है। साथ ही महंगाई के समय में इस पर आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों को मुफ्त राशन भी देता है। सरकार की फ्री या सस्ते राशन वाली स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको राशन कार्ड (Ration Card) की जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो ये खबर आपके लिए है। यहां आप जान सकते हैं कि ऑनलाइन आप कैसे राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनालइन राशन कार्ड बनवाने के लिए ज्यादातर राज्यों ने अपनी वेबसाइट बनाई है। आप जिस राज्य में रहते है, वहां की वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑफलाइन आप कैसे राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
3 तरह के होते हैं राशन कार्ड
- गरीबी रेखा के ऊपर (APL)
- गरीबी रेखा के नीचे (BPL)
- अन्त्योदय परिवारों के लिए राशन कार्ड
अन्त्योदय परिवार के राशन कार्ड
अंत्योदय केटेगरी में सबसे ज्यादा गरीब लोगों को रखा जाता है। इनकी केटेगरी सालाना इनकम के आधार पर तय क जाती है। इसके अलावा सरकार इस केटेगरी के लोगों को सस्ते या में भी मुफ्त अनाज देती है। ये ग्रामीण और नगर के आधार पर तय किया जाता है।
- राशन कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति का भारत का नागरिक होना चाहिए।
- एक व्यक्ति के पास एक ही राश कार्ड होगा। वह दो राज्यों में एक साथ कार्ड नहीं बनवा सकता।
- राशन कार्ड बनवाने वाले की उम्र 18 साल होनी चाहिए।
- 18 साल से छोटे बच्चों का नाम राशन कार्ड में शामिल किया जाएगा।
- एक परिवार में मुखिया के नाम पर राशन कार्ड बनता है। बाकि, परिवार के सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ा जाता है।
ऐसे कर सकते हैं राशन कार्ड के लिए अप्लाई
- राशन कार्ड बनावाने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद Apply online for ration card वाले लिंक पर क्लिक करें।
- राशन कार्ड बनवाने के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- राशन कार्ड अप्लाइ करने के लिए 5 रुपये से लेकर 45 रुपये फीस लगती है। फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।
- आपके घर आकर अधिकारी वेरिफिकेशन करेंगे। जानकारी सही होने पर राशन कार्ड बन जाएगा।
इन डॉक्युमेंट्स की जरूरत राशन कार्ड बनवाने के लिए पड़ेगी
राशन कार्ड बनवाने के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, सरकार का कोई जारी कार्ड, ड्राइविंग लाइसें, बिजली पानी का बिल, गैस कनेक्शन बुक, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, रेंटल एग्रीमेंट जैसे डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं।