RBI Repo Rate 2025: होम लोन, कार लोन के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब कम चुकानी होगी EMI

RBI Repo Rate: इस साल रेपो रेट में यह लगातार दूसरी कमी है। इससे पहले RBI ने फरवरी की अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स कमी का ऐलान किया था। रेपो रेट में लगातार दूसरी कमी से होम लोन के ग्राहकों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
फरवरी में आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी की कमी की थी।

घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंटरेस्ट रेट घटा दिया है। केंद्रीय बैंक के 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी करने के बाद रेपो रेट अब घटकर 6 फीसदी पर आ गया है। यह साल 2025 में रेपो रेट में दूसरी कटौती है। इससे पहले फरवरी में आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी की कमी की थी। इससे रेपो रेट 6.50 फीसदी से घटकर 6.25 फीसदी पर आ गया था। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 9 अप्रैल को रेपो रेट में कमी का एलान किया।

बैंक जल्द घटाएंगे होम लोन-कार लोन का इंटरेस्ट

एक्सपर्ट्स का कहना है कि RBI के रेपो रेट में कमी करने के बाद बैंक लोन के इंटरेस्ट रेट में कमी करेंगे। इससे होम लोन ले चुके ग्राहकों की EMI घटेगी। लेकिन, यह फायदा सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लिया है। घर खरीदने के लिए होम लोन लेने का प्लान बना रहे लोगों को भी अब कम इंटरेस्ट रेट पर होम लोन मिल सकेगा। RBI रेपो रेट में कमी कर बैंकों को लोन के इंटरेस्ट रेट में कमी करने का संकेत देता है।


कार खरीदने वाले ग्राहकों को भी होगा फायदा

कार खरीदने वाले लोगों को भी रेपो रेट घटने से फायदा होगा। उन्हें कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिल जाएगा। इससे उनकी EMI कम आएगी। जो लोग पहले से कार खरीदने के लिए बजट तय कर चुके हैं, वे अब थोड़ी बड़ी कार खरीद सकेंगे। अभी होम लोन का रेट 8.10 फीसदी से लेकर 9.5 फीसदी के बीच है। 9 अप्रैल की कमी के बाद इसके घटने की उम्मीद है।

आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट घटाने का किया ऐलान

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 9 अप्रैल को RBI की मॉनेटरी पॉलिसी पेश की। सुबह 10 बजे पॉलिसी पेश करते हुए उन्होंने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने तीन दिन चली बैठक के बाद रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाने का ऐलान किया है। यह वित्त वर्ष 2025-26 की पहली मॉनेटरी पॉलिसी है। 2025 की यह दूसरी मॉनेटरी पॉलिसी है।

यह भी पढ़ें: RBI MPC Meeting 2025 Live

आपको क्या करना चाहिए?

अगर आप घर या कार खरीदने के लिए बैंक से लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय है। इस साल आरबीआई दो बार रेपो रेट घटा चुका है। इसका मतलब है कि बैंकों को होम लोन और कार लोन के इंटरेस्ट रेट में कमी करनी पड़ेगी। 9 अप्रैल को रेपो रेट में कमी के बाद बैंकों को लोन पर अपना इंटरेस्ट रेट घटाने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए आपको कुछ हफ्तों का इंतजार कर लेना ठीक रहेगा।  इसके बाद ही बैकों से लोन के लिए बातचीत करनी चाहिए।

इस तरह आपको होगा रेपो रेट में कमी फायदा

9 अप्रैल को रेपो रेट में 25 बीपीएस की कमी का लाभ आपको मिलना तय है। सवाल है कि कितना लाभ मिलेगा? इसे एक उदाहरण की मदद से आसानी से समझा जा सकता है। मान लीजिए आपने पिछले महीने 50 लाख रुपये का होम लोन लिया था। 20 साल के इस लोन का इंटरेस्ट रेट 8.5 फीसदी था। इस तरह आपकी EMI 43,391 रुपये थी। इस तरह आप 20 साल में 54.14 लाख रुपये का इंटरेस्ट इस लोन पर चुकाएंगे। लेकिन, 9 अप्रैल को रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी के बाद इंटरेस्ट पर होने वाला आपका खर्च घटकर 48.9 लाख रुपये रह जाएगा। इसका मतलब है कि रेपो रेट घटने से आपकी 5.24 लाख रुपये की बचत होगी। अगर आप चाहते हैं कि आपकी EMI मौजूदा स्तर पर बनी रहे तो आपके लोन की अवधि 12 महीने घट जाएगी।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।