RBI ने करंट अकाउंट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

RBI ने करंट अकाउंट को लेकर नियमों में ढील दी है

अपडेटेड Oct 29, 2021 पर 9:17 PM

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने करंट अकाउंट (current account) को लेकर नियमों में ढील दी है। RBI के नए नियमों के तहत बैंक अब उन उधारकर्ताओं के भी करंट अकाउंट खोल सकते हैं, जिन्होंने बैंकिंग सिस्टम से कैश क्रेडिट (CC) या ओवरड्राफ्ट (OD) के जरिए कर्ज सुविधा ले ली है। हालांकि इसके लिए शर्त यह है कि यह कर्ज 5 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए।

RBI ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से मिले सुझावों के बाद नियमों में यह बदलाव किया है। इससे पहले RBI ने लोन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में कमी लाने के लिए अगस्त 2020 में करंट अकाउंट से जुड़ नियमों को कड़ा कर दिया था।

इस साल Bitcoin ही नहीं बल्कि, इस क्रिप्टोकरेंसी में हुई 500% की बढ़ोतरी, क्या आपने किया इसमें इन्वेस्ट?

RBI ने बैंकों को उन ग्राहकों का करंट अकाउंट खोलने पर रोक लगा दी थी, जिन्होंने दूसरे बैंकों से कर्ज ले रखा है और वे सभी ट्रांजैक्शन कैश क्रेडिट (CC) या ओवरड्राफ्ट (OD) सुविधा वाले अकाउंट से हुए हैं।

RBI ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "यह फैसला लिया गया है कि बैंक उन कर्जदारों के करंट अकाउंट खोल सकते हैं, जिन्होंने बैंकिंग सिस्टम से यानी दूसरे बैंकों से कैश क्रेडिट (CC)/ओवरड्राफ्ट (OD) के रूप में मिलने वाले कर्ज सुविधाओं का लाभ उठाया है।"

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत के ब्रेन में खून की सप्लाई बहाल करने के लिए हुई सर्जरी, जल्द होंगे डिस्चार्ज


जिन उधारकर्ताओं ने 5 करोड़ से कम कर्ज लिया हुआ है, उनके लिए करंट अकाउंट खोलने पर या बैंकों द्वारा CC/OD सुविधा के प्रावधान पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि इसके लिए उधारकर्ताओं को बैंक को अंडरटेकिंग देनी होगी कि जब भी उनके ऊपर बैंकिंग सिस्टम से लिए गए  कर्ज की सीमा 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक पहुंचेगी, वह बैंक को सूचित करेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।