आप भारत में कितने बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं? देश में बैंक अकाउंट खोलने की कोई लिमिट है। आज ज्यादातर लोगों के पास देश में 3 से 4 सेविंग अकाउंटउ खुले रहते हैं। क्या आपको पता है कि आप कितने बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक अकाउंट खुलवाने की संख्या में कोई लिमिट नहीं है। ग्राहक 2, 3, 4, 5 कितने भी बैंक खाते खोल सकते हैं। RBI ने बैंक खाते की संख्या पर कोई भी लिमिट तय नहीं की है।
अगर आप कई बैंकों के साथ मल्टीपल सेविंग्स अकाउंट बिना किसी परेशानी के मैनेज कर सकते हैं। साथ ही मिनिमम अकाउंट बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत को पूरा कर सकते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, बहुत सारे बैंक अकाउंट खोलते समय आपको कई बातों को ध्यान में रखने की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।
मेंटेन करना होगा न्यूनतम बैलेंस
अब सैलेरी अकाउंट को छोड़कर लगभग हर बैंक सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस को मेंटेन करना होता है। यानी हर महीने आपके बैंक खाते में एक न्यूनतम बैलेंस होना जरूरी है, आप अगर ऐसा नहीं करते तो आपके बैंक खाते से चार्ज काटा जाएगा। अगर चार्ज कटने के बाद भी आप न्यूनतम अकाउंट को मेंटेन नहीं करते तो आपका बैंक अकाउंट नेगेटिव चला जाता है। अगर आपके 2 से 3 बैंक अकाउंट होते हैं तो आप उसे आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
बैंक अकाउंट खुलवाने का फायदा
हर एक बैंक SMS भेजने के लिए हर महीने एक पैसा चार्ज करता है। आपको बैंक अकाउंट मेंटेने करने की भी एक कॉस्ट आती है। अगर आपको बैंक अकाउंट खुलवाने के कोई फायदा है तो तभी खुलवाएं। वरना अकाउंट खुलवा लिया तो भी वह रिटर्न नहीं देगा।