अगर आप डिजिटल पेमेंट करते हैं और इसमें होने वाली गलतियों को पकड़ सकते हैं, तो आप 40 लाख रुपये जीत सकते हैं। ये कोई लॉटरी नहीं है बकायदा ये इनाम RBI दे रहा है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल पेमेंट को अधिक सुरक्षित और इस सर्विस को बेहतर करना चाहता है जिसके लिए वह अपना पहला हैकथॉन करने जा रहा है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 9 नवंबर को स्मार्टर डिजिटल पेमेंट्स विषय के साथ अपना पहला वैश्विक हैकथॉन HARBINGER 2021 - इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन शुरू करने की घोषणा की है। आरबीआई ने कहा कि हैकाथॉन हिस्सा लेने वाले पार्टिसिपेंट को ऐसे समाधानों की पहचान करने और विकसित करने के लिए आमंत्रित करेगा जो डिजिटल पेमेंट को उन लोगों तक पहुंचाने का काम करे जिन्हें यह आसानी से नहीं मिल रही है। इसकी सुरक्षा को और बेहतर बनाने का काम करे।
1 छोटे टिकट नकद लेनदेन को डिजिटल मोड में बदलने के लिए, उपयोग को आसान, गैर-मोबाइल डिजिटल भुगतान समाधान।
2 बिना कॉन्टेक्ट के रिटेल पेमेंट को बेहतर करनाष
3 डिजिटल पेमेंट में ऑथेन्टिकेशन मैकेनिज्म का दूसरे और तरीके निकालना
4 डिजिटल पेमेंट फ्रॉड और धोखाधड़ी को पता लगाने के लिए सोशल मीडिया एनालिसिस मॉनिटरिंग टूल बनाना।
आरबीआई ने कहा कि हरबिंगर 2021 का हिस्सा होने से प्रतिभागियों को उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा सलाह लेने और एक प्रतिष्ठित जूरी के समक्ष अपने समाधान को दिखाने का मौका मिलेगा।
इसमें विजेता को 40 लाख रुपये और उपविजेता को 20 लाख रुपये मिलेंगे। हैकाथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर 2021 से शुरू हो रहा है।
एक ज्यूरी हरेक वर्ग में विजेताओं का चयन करेगी। पहला स्थान पाने वाले को 40 लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 20 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।