Get App

Home Loan EMI Hike: RBI ने रेपो रेट 0.50% बढ़ाकर 5.4% किया, जानिए कितना बढ़ेगा EMI का बोझ

RBI Monetary Policy: इस बार RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट में 50 बेसिस अंक यानि 0.50% का इजाफा कर दिया है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद पॉलिसी रेट बढ़कर 5.40% पहुंच गया है। रेपो रेट का अब यह लेवल कोरोनावायरस संक्रमण से पहले के दौर से ज्यादा हो चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 12:01 PM
Home Loan EMI Hike: RBI ने रेपो रेट 0.50% बढ़ाकर 5.4% किया, जानिए कितना बढ़ेगा EMI का बोझ
रिजर्व बैंक के रेट बढ़ाने के बाद बैंक जल्दी ही लोन का ब्याज बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं

RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार पॉलिसी रेट बढ़ा दिया है। इस बार RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट में 50 बेसिस अंक यानि 0.50% का इजाफा कर दिया है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद पॉलिसी रेट बढ़कर 5.40% पहुंच गया है। रेपो रेट का अब यह लेवल कोरोनावायरस संक्रमण से पहले के दौर से ज्यादा हो चुका है। महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक मई की मौद्रिक समीक्षा में 0.50% रेपो रेट बढ़ा चुका है। इससे पहले फरवरी में भी रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.40% का इजाफा किया था। आज से पहले रेपो रेट 4.90% था।

बढ़ेगा EMI का बोझ

बाजार के जानकारों को अनुमान था कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में इसका 25-35 बेसिस अंक का इजाफा कर सकता है। लेकिन रिजर्व बैंक ने सबके अनुमान से ज्यादा 0.50% रेपो रेट बढ़ा दिया है। रेपो रेट में अनुमान से ज्यादा बढ़ोत्तरी का असर आम लोगों की EMI पर पड़ेगा। अगले एक दो दिन में बैंक होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। आधा फीसदी बढ़ोत्तरी के हिसाब से देखें तो जो बैंक अभी 7.55% इंटरेस्ट रेट पर लोन दे रहे हैं वो इसे बढ़ाकर 8.55% कर सकते हैं। आप भी अपने मौजूदा लोन के ब्याज दर में आधा फीसदी बढ़ाकर नई EMI का अनुमान लगा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें