अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, UPI से बिल भरते हैं या डिजिटल तरीके से पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए 2-फेज ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य करने जा रहा है। इसका मकसद ऑनलाइन फ्रॉड को कम करना और डिजिटल लेनदेन को ज्यादा सुरक्षित बनाना है।
