RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद इन 3 बैंकों ने महंगा किया लोन, बढ़ जाएगी होम लोन EMI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट 0.35 फीसदी बढ़ाने के बाद अब ज्यादातर बैंकों ने MCLR बढ़ाना शुरू कर दाय है। MCLR बढ़ने का मलतब है कि आपका होम, कार, पर्सनल लोन की EMI बढ़ जाएगी। साथ ही लोन लेना पहले से महंगा हो जाएगा। अब MCLR बढ़ाने वाले बैंकों की गिनती में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) शामिल हो गए हैं

अपडेटेड Dec 09, 2022 पर 3:13 PM
Bank of India, Indian Overseas Bank and HDFC Bank ने MCLR बढ़ा दिया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट 0.35 फीसदी बढ़ाने के बाद अब ज्यादातर बैंकों ने MCLR बढ़ाना शुरू कर दिया है। MCLR बढ़ने का मलतब है कि आपके होम, कार, पर्सनल लोन की EMI बढ़ जाएगी। साथ ही लोन लेना पहले से महंगा हो जाएगा। कल ही HDFC बैंक ने MCLR बढ़ाया था। अब MCLR बढ़ाने वाले बैंकों की गिनती में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) शामिल हो गया है। यानी ग्राहकों पर अब लोन की EMI का बोझ बढ़ने वाला है। इसका सीधा असर आपके घर के बजट पर होने वाला है।

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

RBI ने बुधवार को रेपो रेट में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जिसके बाद रेपो रेट 6.25 प्रतिशत हो गया। अब आने वाले दिनों में लगभग सभी बैंक अपना लोन महंगा करने वाले हैं। आइए जानते हैं बैंकों ने कितना बढ़ाया ब्याज..


HDFC ने बढ़ाया MCLR

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने MCLR बढ़ा दिया है। ये नई दरें 7 दिसंबर से लागू हो गई हैं। अब बैंक का ओवनाइट MCLR 8.20 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी हो गया है। बैंक ने अपने एक महीने के MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट यानी 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी कर 8.30 फीसदी कर दिया है। तीन महीने का MCLR बढ़कर 8.35 फीसदी और छह महीने का बढ़कर 8.45 फीसदी हो गया है। एक साल का एमसीएलआर अब 8.60 फीसदी और दो साल का एमसीएलआर बढ़कर 8.70 फीसदी हो गया है। तीन साल का एमसीएलआर 8.75 फीसदी से बढ़कर 8.80 फीसदी हो गया है।

BOI ने भी किया ब्‍याज दरों में बदलाव

बैंक ऑफ इंडिया ने भी दरों में बदलाव कर दिया है। बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट्स (RBLR) में 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दरें बढ़कर 9.10 फीसदी हो गई है। इन रिवाइज की गई दरों को 7 दिसंबर से लागू कर दिया गया है।

IOB ने किया ब्याज दरों में बदलाव

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने MCLR में 15 से 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। ये दरें कल 10 दिसंबर से लागू होगी। IOB से अब ओवरनाइट MCLR बढ़ाकर 7.65%, एक महीने के लिए 7.70% तीन महीने के लिए 8.00% छह महीने के लिए 8.15% और एक साल के लिए ब्‍याज दर 8.25% कर दिया है। इसके अलावा दो साल का MCLR 8.35% और तीन साल का MCLR बढ़ाकर अवधि के लिए ब्‍याज दर 8.40% कर दी गई है।

Paytm क्यों करेगी शेयर बायबैक, टेंडर रूट और ओपन मार्केट के जरिए कितने करोड़ का बायबैक संभव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।