Get App

RBI Policy Big Update: जल्द महंगी होगी आपकी EMI? ब्रोकरेज फर्म्स का दावा- अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है रिजर्व बैंक

RBI Rate Hike Expectation: बैंकिंग सिस्टम में मौजूद ₹15 लाख करोड़ के भारी सरप्लस और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच क्या आरबीआई जल्द ब्याज दरें बढ़ाने वाला है? BofA, HSBC और मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि अक्टूबर में ही रेपो रेट 1% तक बढ़ सकता है, जबकि नोमुरा की राय इससे बिल्कुल अलग है। जानिए क्या सच में आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है या राहत बरकरार रहेगी

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 5:48 PM
RBI Policy Big Update: जल्द महंगी होगी आपकी EMI? ब्रोकरेज फर्म्स का दावा- अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है रिजर्व बैंक
मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि अप्रैल 2027 तक रेपो रेट बढ़कर 6.25% के स्तर पर आ जाएगा

RBI Policy Repo Rate Hike: कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, जिद्दी खुदरा महंगाई और वैश्विक केंद्रीय बैंकों के कड़े रुख के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के सामने एक जटिल आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है। वित्तीय बाजारों में अगले एक साल के भीतर ब्याज दरों में 125 बेसिस पॉइंट्स यानी 1.25% तक की बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, दुनिया की दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों और ग्लोबल इकोनॉमिक डेस्क के बीच इस बात को लेकर तीखे मतभेद हैं कि रिजर्व बैंक ब्याज दरें कितनी तेजी से और किस हद तक बढ़ाएगा।

आक्रामक रुख: बैंक ऑफ अमेरिका, एचएसबीसी और मॉर्गन स्टेनली

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स BofA, HSBC और Morgan Stanley का मानना है कि आरबीआई को महंगाई और लिक्विडिटी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए जल्द से जल्द ब्याज दरें बढ़ानी होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें