RBI ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, होमलोन बायर्स पर क्या पड़ेगा असर?

RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। RBI के इस फैसले का सबसे बड़ा असर होम लोन लेने वाले आम लोगों पर पड़ता है, क्योंकि ज्यादातर होम लोन रेपो रेट से जुड़े होते हैं। जानिये क्या आपकी होम लोन EMI कम होगी या बढ़ेगी

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 8 अप्रैल को रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है।

Home Loan: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 8 अप्रैल को रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। RBI के इस फैसले का सबसे बड़ा असर होम लोन लेने वालों पर पड़ता है, क्योंकि ज्यादातर होम लोन रेपो रेट से जुड़े होते हैं। रेपो रेट स्थिर रहने का मतलब है कि आपकी EMI फिलहाल नहीं बदलेगी। बैंक भी अपनी लेंडिंग रेट्स में तुरंत बदलाव करने की संभावना नहीं रखते, जब तक कि लिक्विडिटी या पॉलिसी में बड़ा बदलाव न हो।

बीते एक साल में होमलोन बायर्स को मिली राहत

हालांकि इस बार कोई नई राहत नहीं मिली है, लेकिन पिछले एक साल में हुए कुल 1.25% यानी 125 बेसिस पॉइंट की कटौती से ग्राहकों को काफी फायदा मिला है। इससे लोन सस्ता हुआ है और EMI कम हुई है। साथ ही कुल ब्याज में भी बड़ी सेविंग हुई है।


50 लाख रुपये के लोन पर हुई इतनी सेविंग

अनुमान के अनुसार अगर किसी ने 20 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लिया है, तो उसे अब तक करीब 9 लाख रुपये तक का ब्याज बचत का फायदा मिल सकता है। वहीं, हर महीने की EMI में करीब 3,800 से 4,000 रुपये तक की कमी आई है, जिससे लोगों को खर्च संभालने में राहत मिली है।

फ्लोटिंग रेट पर लोन लेने वालों की नहीं बढ़ेगी EMI

अब जब RBI ने दरों को स्थिर रखा है, तो फ्लोटिंग रेट वाले लोन लेने वालों की EMI आने वाले समय में भी ऐसी ही बनी रहेगी। यानी उनकी होम लोन EMI न घटेगी और न ही बढ़ेगी। वहीं, फिक्स्ड रेट वाले लोन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जब तक कि ग्राहक लोन को रीफाइनेंस या बैंक बदलने का फैसला न करें।

नया घर लेने वाले क्या करें?

जो लोग नया घर खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए मौजूदा ब्याज दरें पहले के मुकाबले अभी भी बेहतर मानी जा रही हैं। हालांकि आगे दरों में बदलाव महंगाई, वैश्विक आर्थिक स्थिति और RBI के फैसलों पर निर्भर करेगा। फिलहाल के लिए बाजार में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।

 टॉप 10 बैंक का होम लोन पर इंटरेस्ट रेट

सरकारी बैंक (Public-sector banks)

यूनियन बैंक — 7.15%

केनरा बैंक — 7.15%

बैंक ऑफ बड़ौदा — 7.20%

पंजाब नेशनल बैंक — 7.25%

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया — 7.25%

प्राइवेट बैंक (Private banks)

आईसीआईसीआई बैंक — 7.45%

कोटक महिंद्रा बैंक — 7.70%

एचडीएफसी बैंक — 7.75%

एक्सिस बैंक — 8.00%

यस बैंक — 9.00%

Silver Price Today: आज बुधवार को महंगा हुआ सिल्वर, दिल्ली-लखनऊ-पटना समेत इन 10 शहरों में क्या रहा 1 किलोग्राम चांदी का भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।