Bank Account: आज के समय में सभी लोगों के पास बैंक खाता होता है। कई बार लोगों को एक से अधिक बैंक खाते होते हैं। अगर आपके पास भी एक से अधिक बैंक खाते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आरबीआई ने एक से अधिक बैंक खाते रखने वालों के लिए अलर्ट जारी किया है। रिजर्व बैंक की ओर से बैंक खाता रखने का भी नियम बनाया गया है। आज हम आपको बताते हैं कि एक व्यक्ति के पास कितने बैंक खाते हो सकते हैं।
कई तरह के बैंक खाते खोले जा सकते हैं
बैंक की ओर से ग्राहकों को कई तरह के खाते खोलने की सुविधा दी जाती है। आप अपनी सुविधा के अनुसार सैलरी अकाउंट, करंट अकाउंट, सेविंग अकाउंट या ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। ज्यादातर ग्राहक बचत खाता खुलवाते हैं। इस खाते पर आपको ब्याज का लाभ भी मिलता है। यह एक बेसिक बैंक अकाउंट है।
इसके अलावा अगर करेंट अकाउंट की बात करें तो जो लोग बिजनेस करते हैं या जिनकी ट्रांजेक्शन बहुत ज्यादा होती है। वे लोग करेंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके अलावा सैलरी अकाउंट भी जीरो बैलेंस अकाउंट होता है। हर महीने सैलरी क्रेडिट होती है, इसलिए इसकी वजह से बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
आप कितने बैंक खाते खोल सकते हैं?
इसके अलावा अगर ज्वाइंट अकाउंट की बात करें तो यह अकाउंट आप किसी पार्टनर के साथ खुलवा सकते हैं। इसके अलावा भारत में एक व्यक्ति के पास कितने बैंक खाते हो सकते हैं, इसकी कोई सीमा तय नहीं की गई है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के खाते खोल सकते हैं। देश में खाता रखने की कोई सीमा नहीं है कि ग्राहक 2, 4, 5 या ऐसी किसी भी सीमा में अकाउंट खोल सकते हैं। आरबीआई ने बैंक ग्राहकों पर ऐसी कोई सीमा नहीं रखी है।