Saving Account Interest Rate: आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने बचत खाते पर दरें बढ़ाकर अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। RBL बैंक ने इसमें 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक इन नई ब्याज दरों को 21 अगस्त से लागू कर चुका है। बैंक के सेविंग अकाउंट के ग्राहक इसका सीधा फायदा उठा सकते हैं।
डेली बैलेंस वाले सेविंग अकाउंट खातों के लिए 1,00,000 रुपये तक के बैलेंस पर 4.25% की दर से ब्याज दिया जाएगा। इसके साथ ही बचत खाते पर 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की रकम पर 5.50 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा। अगर यह रकम 10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच है तो बैंक की ओर से 6.00 फीसदी से ज्यादा ब्याज (RBL Bank saving Account rate) दिया जाएगा। बैंक ने 10 लाख से 25 लाख रुपये तक के बैलेंस पर भी ब्याज 0.50 फीसदी बढ़ाया है।
सेविंग अकाउंट में 25 लाख रुपये से ज्यादा की रकम पर बैंक ने 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी ब्याज की बढ़ोतरी की है। आरबीएल बैंक ने 25 लाख रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर ब्याज दर 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दिया है। जहां एक तरफ बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज बढ़ा दी है। कुछ सेविंग अकाउंट पर ब्याज घटाया भी गया है। अगर किसी सेविंग अकाउंट में बैलेंस 3 करोड़ रुपये से ऊपर है तो उस प ब्याज 0.50 फीसदी घटा दिया गया है। 3 करोड़ रुपये से ज्यादा और 25 करोड़ रुपये तक की रकम पर रेट 7 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया है।
अब इतना मिलेगा सेविंग अकाउंट पर ब्याज
यदि 25 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये की रकम पर बैंक 6.25% की ब्याज दर दे रहा है। इससे अधिक पैसा यानी 50 करोड़ रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये तक की बैलेंस पर 6 प्रतिशत और 100 करोड़ रुपये से 200 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 4 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।