FD Rates: अब इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज, दे रहा है 8.05% का ब्याज

FD Rates: RBL बैंक आम जनता को 3.25% से 6.25% और सीनियर सिटीजन को 3.75% से 6.75% तक का ब्याज दे रहा है। बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 453 और 725 दिनों के बीच की मैच्योरिटी वाली FD पर अधिकतम 7.55% का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को को 8.05% की दर से ब्याज मिल रहा है

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 10:37 AM
RBL Bank ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rates: आरबीएल बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल की FD ऑफर कर रहा है। RBL बैंक आम जनता को 3.25% से 6.25% और सीनियर सिटीजन को 3.75% से 6.75% तक का ब्याज दे रहा है। बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 453 और 725 दिनों के बीच की मैच्योरिटी वाली FD पर अधिकतम 7.55% का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को को 8.05% की दर से ब्याज मिल रहा है।

आरबीएल बैंक की एफडी दरें

बैंक अगले 7 से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 3.25% की ब्याज दर दे रहा है, जबकि आरबीएल बैंक 15 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 3.75% की ब्याज दर दे रहा है। 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली FD के लिए आरबीएल बैंक 4.00% का ब्याज दे रहा है। 91 दिनों से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं के लिए बैंक 4.50% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।


RBL के नए FD रेट

181 और 240 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.00% की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक 241 और 364 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.85% की दर से ब्याज दे रहा है। RBL 365 से 452 दिनों (12 महीने से 15 महीने से कम) की एफडी पर 7.00% का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आरबीएल बैंक 453 दिन से 725 दिन की FD के लिए अधिकतम 7.55% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

FD Rates: आरबीएल बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। FD Rates: आरबीएल बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

 

Microsoft के कर्मचारियों को अगले हफ्ते से मिलेगी अनलिमिटेड छुट्टी, कंपनी ने लीव पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।