दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अमेरिकी कर्मचारियों के लिए अपनी लीव पॉलिसी में बदलाव करने का ऐलान किया है। कंपनी अमेरिका में काम करने वाले अपने कर्मचारियों को अब अनलिमिटेड 'टाइम-ऑफ' की सुविधा देगी। माइक्रोसॉफ्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के कर्मचारियों के लिए पहले से यह लीव-पॉलिसी लागू थी। हालांकि अब अमेरिका में काम करने वाले कंपनी के सभी फुल-टाइम कर्मचारियों के लागू करने का फैसला किया गया है। द वर्ज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि Microsoft ने अनलिमिटेड टाइम-ऑफ को “Discretionary Time Off" का नाम दिया है और इसे अगले हफ्ते 16 जनवरी से लागू किया जाएगा।
द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के चीफ पीपल ऑफिसर कैथलीन होगन वे कर्मचारियों को लिखे ईमेल में इस टाइम-ऑफ की जानकारी दी है। होगन ने कहा, "हम कहां से, कब और किस तरीके से काम कर रहे हैं, यह सब पिछले कुछ समय में नाटकीय रूप से बदल गया है। ऐसे में इस बदलाव के साथ छुट्टियों को लेकर अधिक लचीला मॉडल अपनाने और अपनी लीव पॉलिसी को आधुनिक बनाना एक सहज अगला कदम है।"
साथ में ये छुट्टियां भी मिलेंगी
इसके अलावा जो कर्मचारी एक साल के दौरान अपनी सभी छुट्टियों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, उनके खाते में अप्रैल महीने के दौरान उन छुट्टियों का एक-मुश्त पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगी यह सुविधा
माइक्रोसॉफ्ट की नई सिर्फ अमेरिका में काम करने वाले फुल-टाइम कर्मचारियों के लिए हैं। अमेरिका में भी घंटे के हिसाब से कंपनी में काम करने वाले लोग इसका लाभ नहीं ले सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के संघीय और राज्यों के लेबर लॉ चलते, घंटे के हिसाब से काम करने वाले कर्मचारियों को अनलिमिटेड टाइम-ऑफ देना मुश्किल है। वहीं अमेरिका के बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को उस देश के विभिन्न लेबर कानूनों के तहत पहले की तरह छुट्टियां देना जारी रखा जाएगा।