RD Investment: ये बैंक RD पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें लिस्ट

RD Investment: रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) में आप हर महीने एक तय पैसा निवेश करते हैं और उस पर ब्याज मिलता है। रेकरिंग डिपॉजिट में पैसा निवेश करना एफडी की तुलना में ज्यादा आसान है। ये सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की तरह काम करता है

अपडेटेड May 05, 2023 पर 12:48 PM
रेकरिंग डिपॉजिट पर ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज।

RD Investment: रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) में आप हर महीने एक तय पैसा निवेश करते हैं और उस पर ब्याज मिलता है। रेकरिंग डिपॉजिट में पैसा निवेश करना एफडी की तुलना में ज्यादा आसान है। ये सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की तरह काम करता है। आमतौर पर आरडी पर ब्याज दर भी एफडी की तरह होती है। भारतीय रिजर्व बैंक लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है, जिसके बाद कई बैंकों ने 5 साल की आरडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंकबाजार के डेटा के मुताबिक रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरें 7.6 फीसदी हैं।

डीसीबी बैंक (DCB Bank)

डीसीबी बैंक 5 साल की आरडी पर 7.6 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। यह दर 2 करोड़ रुपये से कम की आरडी पर मिलेगा।


सूर्योदय लघु वित्त बैंक (Suryoday Small Finance Bank)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 5 से 10 साल की आरडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

निवेशक 36 से 60 महीने की अवधि के लिए आरडी पर 7.2 फीसदी ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। 63 से 120 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

Deutsche Bank

बैंक आरडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है जो 60 महीनों में मैच्योर होगा।

इंडसइंड बैंक

बैंक 61 महीने और उससे अधिक के रेकरिंग डिपॉजिट पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिक अतिरिक्त ब्याज के 50 आधार अंक यानी 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक 5 साल की आरडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 5 करोड़ रुपये से अधिक की आरडी पर 0.75 फीसदी का ब्याज देगा।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक 5 साल की आरडी पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है जो 5 सालों में मैच्योर होगा। सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी का ब्याज देगा।

Multibagger Stock: ₹5 से सस्ता शेयर अब ₹600 के करीब, इस प्रिंटर कंपनी से अब भी शानदार मुनाफा प्रिंट करने का गोल्डेन चांस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।