Multibagger Stock: अलग-अलग प्रकार के प्रिंटर बनाने वाली दिग्गज कंपनी कंट्रोल प्रिंट (Control Print) के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। वहीं लॉन्ग टर्म में इसकी तेजी ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया। घरेलू ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक इसकी तेजी अभी थमने वाली नहीं है और मौजूदा लेवल से यह करीब 17 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी बीएसई पर 1.35 फीसदी के उछाल के साथ 576.60 रुपये (Control Print Share Price) पर हैं। इंट्रा-डे में यह 4.90 फीसदी के उछाल के साथ 596.75 रुपये पर पहुंच गया था। BSE Sensex फिलहाल 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 61,054.29 पर बंद हुआ है।
ब्रोकरेज ने क्यों लगाया है Control Print पर दांव
प्रिंटर से जुड़ी सभी सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी कंट्रोल प्रिंट का ऑपरेशनल रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 15.4 फीसदी उछलकर 88.5 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 29.7 फीसदी बढ़कर 16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक 17 हजार से अधिक प्रिंटर्स के मजबूत इंस्टॉल्ड बेस पर मीडियम से लॉन्ग टर्म में इसके ग्रोथ की गुंजाइश शानदार है।
यह एक हाई मार्जिन वाले बिजनेस में है। इसके अलावा कंपनी मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है। यह नए प्रोडक्ट ला रही है और रिप्लेसमेंट मार्केट से भी मांग अच्छी है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और 690 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।
22 साल में निवेशक बने करोड़पति
कंट्रोल प्रिंट के शेयर 23 मार्च 2001 को महज 4.57 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 12860 फीसदी के उछाल के साथ 592.25 रुपये पर है यानी कि महज 78 हजार रुपये के निवेश पर ही 22 साल में कंट्रोल प्रिंट ने एक करोड़ की पूंजी छाप दी। अब पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 28 दिसंबर 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 376 रुपये पर था। इसके बाद पांच महीने में ही यह 59 फीसदी उछलकर आज 5 मई 2023 को यह 596.75 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 17 फीसदी अभी और ऊपर पहुंच सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।