Get App

Jio का धमाकेदार ऑफर, 75 रुपये के प्लान में 6GB डेटा के साथ 56 दिन की वैलिडिटी- जानें और क्या मिलेंगे फायदे

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास काफी किफायती और सस्ते प्लान्स हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2021 पर 4:50 PM
Jio का धमाकेदार ऑफर, 75 रुपये के प्लान में 6GB डेटा के साथ 56 दिन की वैलिडिटी- जानें और क्या मिलेंगे फायदे

Reliance Jio Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास काफी किफायती और सस्ते प्लान्स हैं। अगर आप भी 100 रुपये से कम लंबी वैलिडिटी के प्लान देख रहे हैं तो जियो के पास प्लान्स हैं। यहां हम आपको रिलायंस के 75 रुपये के प्लान के बार में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में..

जियो का 75 रुपये का प्लान

Jio के 75 रुपये के प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी और रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 3GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं।

Buy 1 Get 1ऑफर

जियो ने हाल में भी Buy 1 Get 1 ऑफर की शुरुआत की है। इस ऑफर के तहत यूजर को एक रीचार्ज प्लान खरीदने पर दूसरा प्लान फ्री मिलेगा। इस हिसाब से यदि कोई यूजर 75 रुपये का प्लान लेता है तो उन्हें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 75 रुपये का एक और प्लान मिलेगा और सभी फायदे भी मिलेंगे। लेकिन इसके लिए आपको अपना जियो नंबर मायजियो ऐप से रीचार्ज करना होगा।

यानी इस ऑफर के तहत 75 रुपये में यूजर्स को 56 दिन की वैलिडिटी और 6GB डेटा मिलेगा। साथ ही प्लान के साथ जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो टीवी और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें