रियलमी का 10प्रो सीरीज 5जी स्मार्टफोन Jio के स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क को करेगा सपोर्ट, जानें डिटेल्स

Realme 10Pro 5G Series: रियलमी (Realme) का नया Realme 10Pro 5G Series लॉन्च हो गई है। फ्लैगशिप फोन किलर -10प्रो सीरीज (10 Pro Series) के इस फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होगी। रिलयमी ने कहा कि वह रिलायंस जियो के साथ मिलकर कई नए बंडल ऑफर ले कर आएगी। मार्केट में इस स्मार्टफोन की सेल 14 दिसंबर से शुरू होगी

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 7:11 PM
Realme 10Pro 5G Series: रियलमी का नया Realme 10Pro 5G Series लॉन्च हो गई है।

Realme 10Pro 5G Series: रियलमी (Realme) का नया Realme 10Pro 5G Series लॉन्च हो गई है। फ्लैगशिप फोन किलर -10प्रो सीरीज (10 Pro Series) के इस फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होगी। रिलयमी ने कहा कि वह रिलायंस जियो के साथ मिलकर कई नए बंडल ऑफर ले कर आएगी। मार्केट में इस स्मार्टफोन की सेल 14 दिसंबर से शुरू होगी। जियो रियलमी के साथ मिलकर कई नए ऑफर्स लेकर आने वाली है। हालांकि, जियो ने इसके बारे में डिटेल में नहीं बताया है लेकिन वह जल्द नए ऑफर्स लेकर आएगी।

ग्राहकों को मिलेगा अच्छा अनुभव

लॉन्च पर रियलमी इंडिया के CEO माधव सेठ ने कहा कि रियलमी ने 5जी स्टैंडअलोन, एनआरसीए, वीओएनआर जैसी तकनीकों के लिए जियो के साथ हाथ मिलाया है। इसके साथ ही ग्राहकों को ट्रू 5जी एक्सपीरियंस देने के लिए जियो के साथ पार्टनरशीप की है। रियलमी अपने चुनिंदा शोरूम में ट्रू 5जी एक्सपीरियंस जोन लगाएगा।


जियो देगा खास ऑफर

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के सीईओ किरण थॉमस ने कहा कि वह रियलमी के साथ एक और बेहतरीन साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं। रियलमी 10 प्रो+ जैसे 5जी स्मार्टफोन की सही खासियत को जियो जैसे ट्रू 5जी नेटवर्क के जरिये ही दिखाया जा सकता है। जियो ट्रू 5जी भारत के साथ दुनिया का सबसे फास्ट नेटवर्क है। देश में रिलायंस जियो ही अकेला ऐसा ऑपरेटर है जो स्टैंड अलोन 5जी नेटवर्क लॉन्च कर रहा है। स्टैंड अलोन 5जी नेटवर्क कि खासियत यह है कि यह 4जी नेटवर्क पर बिलकुल भी निर्भर नहीं होता है। साथ ही एक बेहद तेज डेटा हाईवे बनाता है।

ये है Realme 10Pro 5G मोबाइल की खासियत

रियलमी 10 प्रो + 5G, फ्लैगशिप-लेवल के 120Hz कर्व्ड विज़न डिस्प्ले से लैस है और अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है। रियलमी 10 प्रो + 5G अल्ट्रा-लाइट बॉडी के साथ आकर्षक हाइपरस्पेस डिज़ाइन में आता है। वजन में हल्के इस स्मार्टपोन का कुल भार महज 173 ग्राम है, साथ ही स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी लगी है। जो लंबे समय तक साथ देने के लिए बनी है। फोटोग्राफी के दिवानों के लिए इसमें फ्लैगशिप मोबाइल फोन स्तर का 108MP प्रोलाइट कैमरा लगा है। रियलमी 10 प्रो+ 5जी तीन रंगों- हाइपरस्पेस गोल्ड, डार्क मैटर और नेबुला ब्लू में उपलब्ध होगा।

रामदेव अग्रवाल ने कहा- वेल्थ क्रिएशन के लिए सबसे तेज की बजाय लगातार अच्छा परफॉर्म करने वाली कंपनियों में करें निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।