SBI Vs Post Office RD: सीनियर सिटीजन को पोस्ट ऑफिस की तुलना में SBI आरडी पर दे रहा ज्यादा ब्याज, चेक करें रेट

SBI Vs Post Office RD: सैलरी क्लास वाले लोगों के लिए एक साथ बड़ी रकम निवेश के लिए निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। वह हर महीने कुछ पैसा अपनी सैलरी में से बचाकर सेविंग स्कीम में लगाना पसंद करते हैं

अपडेटेड Sep 12, 2023 पर 12:25 PM
सीनियर सिटीजन को एसबीआई बैंक आरडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

SBI Vs Post Office RD: सैलरी क्लास वाले लोगों के लिए एक साथ बड़ी रकम निवेश के लिए निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। वह हर महीने कुछ पैसा अपनी सैलरी में से बचाकर सेविंग स्कीम में लगाना पसंद करते हैं। ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर रेकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी (RD) बनाई गई है। इसमें हर महीने आप पैसा लगाते हैं और फिर आपको एक तय ब्याज मिल जाता है। आरडी एक साल से लेकर 10 साल के लिए होती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) समेत कई बैंकों के अलावा पोस्ट ऑफिस भी आरडी ऑफर कर रहे हैं। यहां आपको पोस्ट ऑफिस और एसबीआई बैंक की आरडी के बारे में बता रहे हैं।

एसबीआई रेकरिंग डिपॉजिट (SBI Recurring deposits)

एसबीआई एक साल से दस साल के पीरियड के लिए आरडी दे रहा है। एसबीआई रेकरिंग डिपॉजिट में आम जनता को 6.5% से 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% से 7.5% तक का ब्याज दे रहा है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू है।


एसबीआई आरडी की दरें

1 साल से 2 साल से कम 6.80% (सामान्य) 7.30% (सीनियर सिटीजन)

2 साल से 3 साल से कम 7% (सामान्य) 7.50% (सीनियर सिटीजन)

3 साल से 5 साल से कम 6.50 (सामान्य) 7.00 (सीनियर सिटीजन)

5 साल और 10 साल तक 6.50 (सामान्य) 7.50 (सीनियर सिटीजन)

डाकघर आरडी (Post Office RD)

पोस्ट ऑफिस आरडी 5 साल की मैच्योरिटी पीरियड के साथ आती है। डाकघर आरडी योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज का फायदा नहीं देती है। ये दरें 1 जुलाई 2023 से लागू है।

पोस्ट ऑफिस आरडी

5 साल की आरडी - 6.5%

आरडी के ब्याज पर लगता है टैक्स

आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर TDS कटता है। आरडी पर मिलने वाले ब्याज दरों पर 10% का टीडीएस लागू होता है। यदि आरडी पर का एक महीने का ब्याज 10,000 रुपये से अधिक है तो टीडीएस काटा जाएगा।

कहां मिल रहा है ज्यादा फायदा

सीनियर सिटीजन को एसबीआई बैंक आरडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां निवेश करना फायदे का सौदा रहेगा। वही, अगर आम जनता एक या 2 साल के लिए आरडी में निवेश कर रहे हैं तो एसबीआई ज्यादा ब्याज दे रहा है।

Nifty ने 20000 का लेवल छुआ, जानिए किन शेयरों पर दांव लगाने से होगी मोटी कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।