SBI Vs Post Office RD: सैलरी क्लास वाले लोगों के लिए एक साथ बड़ी रकम निवेश के लिए निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। वह हर महीने कुछ पैसा अपनी सैलरी में से बचाकर सेविंग स्कीम में लगाना पसंद करते हैं। ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर रेकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी (RD) बनाई गई है। इसमें हर महीने आप पैसा लगाते हैं और फिर आपको एक तय ब्याज मिल जाता है। आरडी एक साल से लेकर 10 साल के लिए होती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) समेत कई बैंकों के अलावा पोस्ट ऑफिस भी आरडी ऑफर कर रहे हैं। यहां आपको पोस्ट ऑफिस और एसबीआई बैंक की आरडी के बारे में बता रहे हैं।
