Reliance Jio: रिलायंस जियो के पास कई केटेगरी में रिचार्ज प्लान हैं। कंपनी के सबसे हिट मोबाइल प्लान की बात करें तो इनकी कीमत 299 रुपये से शुरू होती है। रिलायंस जियो की वेबसाइट पर मिल रहे प्लान में 3 प्लान सबसे ज्यादा फेमस है। जियो के हिट मोबाइल प्लान में 299 रुपये, 719 रुपये और 2,999 रुपये के तीन प्लान शामिल हैं। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली डेटा ऑफर किया जाता है। इस पैक में 912.5GB तक डेटा मिलता है। जानें जियो के इन रिचार्ज पैक में मिलने वाले सभी फायदों के बारे में...
रिलायंस जियो का 299 रुपये का प्लान
299 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलती है। यानी यूजर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी और वॉइस कॉल कर सकते हैं। प्लान में हर दिन 100 एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। जियो के इस नए प्लान में ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा देती है.
रिलायंस जियो का 719 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के 719 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 168 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। प्लान में मिलने वाला डेली डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। जियो के इस रिचार्ज पैक में देशभर में अनलिमिटेड वॉइस कॉल ऑफर की जाती है। ग्राहक को कुल 100SMS ऑफर किया जाता है। इस प्लान में जियो ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 5G डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा चला सकते हैं।
रिलायंस जियो का 2,999 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले जियो प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में हर दिन 2.5 जीबी डेटा मिलता है। यानी ग्राहक कुल 912.5GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. हर दिन मिलने वाला डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps रह जाती है। प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं। जियो के इस पैक में देशभर में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है। इस रिचार्ज पैक में हर दिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं।