देश के 406 शहरों में जियो दे रहा है 5G सर्विस, क्या आपका शहर है लिस्ट में शामिल, चेक करें यहां

Reliance Jio 5G Service: रिलायंस जियो की ट्रू5जी सर्विस अब देश के 406 शहरों में पहुंच गई है। 5जी रोलआउट की स्पीड में रिलायंस जियो अन्य कंपनियों की तुलना में काफी आगे निकल गया है। 400 से अधिक शहरों में ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च करने वाली जियो देश की पहली कंपनी बन गई है

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 3:14 PM
रिलायंस जियो की ट्रू5जी सर्विस अब देश के 406 शहरों में पहुंच गई है।

Reliance Jio 5G Service: रिलायंस जियो की ट्रू5जी सर्विस अब देश के 406 शहरों में पहुंच गई है। 5जी रोलआउट की स्पीड में रिलायंस जियो अन्य कंपनियों की तुलना में काफी आगे निकल गया है। 400 से अधिक शहरों में ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च करने वाली जियो देश की पहली कंपनी बन गई है। 5 सर्विस अब जिन शहरों में लॉन्च की गई है, जियो उनमें इकलौता और पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है। 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 41 नए शहर जियो ट्रू 5जी से जुड़ गए।

ये हैं नए शहर

नए जुड़े शहरों की लिस्ट में आंध्र प्रदेश के अदोनी, बडवेल, चिलकालुरिपेट, गुडिवाड़ा, कादिरी, नरसापुर, रायचोटी, श्रीकालहस्ती, ताडेपल्लीगुडेम, गोवा का मडगांव, हरियाणा के फतेहाबाद, गोहाना, हांसी, नारनौल, पलवल, हिमाचल प्रदेश का पोंटा साहिब, जम्मू और कश्मीर का राजौरी, झारखंड का दुमका, कर्नाटक का रॉबर्टसनपेट, केरल के कान्हांगड, नेदुमंगड, तलिपरम्बा, थालास्सेरी, थिरुवल्ला, मध्य प्रदेश के बैतूल, देवास, विदिशा, महाराष्ट्र के भंडारा, वर्धा, मिजोरम का लुंगलेई, ओडिशा के ब्यासनगर, रायगड़ा, पंजाब का होशियारपुर, राजस्थान का टोंक, तमिलनाडु के कराईकुडी, कृष्णागिरि, रानीपेट, थेनी अल्लीनगरम, उधगमंडलम, वनियामबाड़ी और त्रिपुरा का कुमारघाट जैसे शहर शामिल हैं।


यहां मिल रहा है 5जी कवरेज

कंपनी ने दावा किया है कि जियो किसी भी नए शहर में तभी ट्रू5जी का रोलआउट करता है जब वहां सही मायने में 5जी का कवरेज मिलने लगता है। लाखों यूजर्स जियो ट्रू5जी का इस्तेमाल कर रहे हैं और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कंपनी दुनिया का सबसे बेहतरीन 5जी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रही है।

ग्राहकों को मिल रहा है ये ऑफर

21 मार्च 2023 से नए जुड़े 41 शहरों में जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत इन्वाइट किया जा रहा है। इन नए यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 1 Gbps + स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है।

TCS छोड़ रहे एमडी-सीईओ से Tata Group ने शुरू की बातचीत, ये है ग्रुप की योजना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।