Jio का सबसे सस्ता 61 रुपये का तगड़ा 5G प्लान, मिलेगा 6GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा, साथ मिलेंगे ये फायदे

Jio 5G Plan: देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस ने 5G सर्विस के नए प्लान लॉन्च किये हैं। इन प्लान की कीमत 61 रुपये से शुरू है। यानी, 61 रुपये में आप 5G सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। जियो के 61 रुपये के प्लान में आपको 6GB डेटा मिलेगा

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 12:55 PM
Story continues below Advertisement
रिलायंस जियो के 61 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 6GB डेटा मिलेगा।

Jio 5G Plan: देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस ने 5G सर्विस के नए प्लान लॉन्च किये हैं। इन प्लान की कीमत 61 रुपये से शुरू है। यानी, 61 रुपये में आप 5G सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। जियो के 61 रुपये के प्लान में आपको 6GB डेटा मिलेगा और ये प्लान आपके एक्टिव प्लान के पीरियड तक एक्टिव रहेगा। आइए जानते हैं 61 रुपये के प्लान की खासियत..

रिलायंस जियो का 61 रुपये के 5G प्लान (Reliance Jio Rupees 61 5G Plan)

रिलायंस जियो के 61 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 6 जीबी डेटा मिलेगा। जियो का 61 रुपये का प्लान डेटा वाउचर प्लान है। इसमें आपको 6GB, 5GB डेटा के अलावा और कोई फायदा नहीं मिलेगा। इस प्लान क वैलिडिटी नहीं है। जब तक आपका प्लान एक्टिव रहेगा, तब तक के लिए ये प्लान एक्टिव रहेगा। रिलायंस ने 61 रुपये के प्लान के अलावा 119, 149, 179,199 या 209 रुपये के प्लान भी लॉन्च किये हैं। इन प्लान की वैलिडिटी भी आपके एक्टिव रिचार्ज प्लान तक रहेगी। इन रिचार्ज प्लान में भी ग्राहकों को 5G सर्विस मिलेगी। इन सभी प्लान में आपको इंटरनेट ही मिलने वाला है।


जियो वेलकम ऑफर

अगर आप जियो के यूजर हैं और आपके पास एक 5G मोबाइल फोन है। आपके एरिया जियो की 5G सर्विस एक्टिव होनी चाहिए। आपको जियो वेलकम ऑफर के तहत 239 रुपये का रिचार्ज कराना होगा जिसके बाद आप 5जी इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं। 239 रुपये के प्लान के साथ 5G सर्विस मिलेगी।

जियो 72 शहरों में 5G सर्विस दे रहा है

टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 6 जनवरी को देश के चार और शहरों- ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी में अपनी ट्रू 5जी (True 5G) सेवाओं को लॉन्च कर दिया। भारत के 72 शहर अब Jio True 5G सेवाओं से लैस हो गए हैं। इस लॉन्च से मध्य प्रदेश में जियो की 5G सेवाओं का कवरेज अब और बढ़ गया है।

Market live update: Sensex 750 अंक ऊपर, Nifty की लगी डबल सेंचुरी, IT,मेटल और फार्मा में जोरदार खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।