रिलायंस जियो का 84 दिनों की वैलिडिटी वाला तगड़ा प्लान, पूरे दिन जितनी मर्जी करें बातें, कभी नहीं कटेगा फोन

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स को सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान के लिए जाना जाता है। जियो के ग्राहक लंबी वैलिडिटी का प्लान तलाश रहे हैं तो आपको 395 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 5:44 PM
Jio के 395 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स को सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान के लिए जाना जाता है। जियो के ग्राहक लंबी वैलिडिटी का प्लान तलाश रहे हैं तो आपको 395 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल, फ्री SMS, इंटरनेट डेटा आदि सब मिलेगा। अगर आप भी जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान देख रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आ सकता है।

रिलायंस जिया का 395 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 395 Plan)

Reliance Jio के 395 वाले इस 84 दिन वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान (84 days validity prepaid plan) में आपको 6 GB डेटा मिलता है। वैलिडिटी के मामले में ये प्लान अन्य के मुकाबले काफी सस्ता इस प्लान का डेटा खत्म होने के बाद आपको इंटरनेट डेटा के लिए अलग से टॉप अप प्लान रिचार्ज करना होगा। डेटा खत्म होने के बाद आपकी स्पीड लिमिट घटकर 64kbps पर आ जाएगी। हालांकि, डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये प्लान नहीं है।


साथ मिलते हैं ये फायदे

इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें रोज बहुत सारी बातें करनी होती है। इस प्लान में 1000 SMS मिलते हैं। जियो के 395 रुपये के प्लान में यूजर्स को Jio के OTT का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें Jio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का एक्सेस ग्राहकों को मिलता है।

यहां से ले सकते हैं प्लान

Jio के 395 रुपये के Plan को ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है। साथ ही यह प्लान MyJio ऐप पर भी मिल जाएगा। Jio 395 Plan कंपनी के Value पैक प्लान में से एक है। यें प्लान हाउसवाइफ, स्टूडेंट या जिन्हें अपनी दूसरी सिम को एक्टिव रखना है उनके लिए बेस्ट है।

Damani Portfolio: राकेश झुनझुनवाला के गुरु ने इन दो कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पोर्टफोलियो में भी हैं ये स्टॉक्स?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।