Jio-Airtel-Vi-BSNL: सिम एक्टिव रखने के लिए कराएं 111 रुपये का तगड़ा रिचार्ज, जितनी मर्जी करें बातें

Jio-Airtel-Vi-BSNL: टेलिकॉम कंपनियों के ऐसे भी ग्राहक होते हैं जिन्हें फोन कई बार सुनने के लिए चाहिए होता है या एक ही फोन में दूसरी सिम को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करना होता है

अपडेटेड Dec 05, 2022 पर 12:43 PM
सिम एक्टिव रखने के लिए कर सकते हैं 111 रुपये का रिचार्ज।

Jio-Airtel-Vi-BSNL: टेलिकॉम कंपनियों के ऐसे भी ग्राहक होते हैं जिन्हें फोन कई बार सुनने के लिए चाहिए होता है या एक ही फोन में दूसरी सिम को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करना होता है। जब दूसरी सिम को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराना होता है तो ग्राहक अपने लिए सस्ते ऑप्शन तलाशते हैं। यहां आपको जियो, एयरटेल, बीएसएनलएल और वोडाफोन के सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं।

BSNL का प्लान

कंपनी 298 रुपये का प्लान दे रही है जो 52 दिन तक वैलिड रहता है। इस प्लान में आपको रोजाना 1GB डेटा मिलता है। इसमें आपको रोजाना 100SMS मुफ्त मिलते हैं। साथ ही Eros Now का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है।


Jio का प्लान

कंपनी के ऐसे ही वैल्यू प्लान की कीमत 395 रुपये से शुरू है। इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में 6GB डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 1,000 SMS मुफ्त मिलते हैं। इसमें ग्राहकों को जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Airtel का प्लान

Airtel के प्लान की कीमत 111 रुपये है। यह एक स्मार्ट रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 200MB डेटा और 1 महीने की वैलिडिटी मलिती है। इसमें यूजर्स को 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें दूसरी सिम को एक्टिव रखना है।

Vi का प्लान

वोडाफोन आइडिया के प्लान की कीमत 111 रुपये है। इसमें यूजर्स को 111 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डेटा मिलता है। ये प्लान 31 दिनों तक वैलिड रहता है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट हैं जिन्हें अपनी सिम को एक्टिव रखना है या सिर्फ मोबाइल का इस्तेमाल कॉल सुनने के लिए अधिक करना है।

Share Market Live - बाजार की चाल सपाट, फोकस में PB Fintech, Inox Green Energy , HAL

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।